बाइकर्स गैंग पर लालपुर पुलिस का शिकंजा, वर्धमान कंपाउंड में चला सघन जांच अभियान

News Saga Desk

रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में बाइकर्स गैंग की गतिविधियों को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। सोमवार देर शाम वर्धमान कंपाउंड गली समेत आसपास के इलाकों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप का माहौल देखने को मिला।

जानकारी के अनुसार, लालपुर थाना प्रभारी रुपेश सिंह को क्षेत्र में संदिग्ध बाइकर्स गैंग की गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इलाके में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान संदिग्ध तरीके से घूम रहे कई बाइक चालकों को रोककर पूछताछ की गई और वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई।

जांच के दौरान बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट और नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर घूम रहे कई वाहनों को जब्त किया गया। पुलिस ने कई युवकों को कड़ी चेतावनी देते हुए ट्रैफिक नियमों का पालन करने का निर्देश भी दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में देर रात तेज रफ्तार बाइक चलाने, स्टंटबाजी और हुड़दंग की घटनाएं बढ़ गई थीं, जिससे लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में गश्त और निगरानी बढ़ा दी है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि शहर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने, स्टंटबाजी करने और बाइकर्स गैंग के जरिए दहशत फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Read More News

RJD छोड़ भाजपा में शामिल हुई रितु जायसवाल , प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पार्टी में किया स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को आयोजित मिलन समारोह में राष्ट्रीय जनता दल की...

CM हेमन्त सोरेन ने बैठक में दिए बड़े निर्देश, 5 हजार सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस बनाने की तैयारी

हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की...

Read More