वापी में मेफेड्रोन ड्रग्स फैक्टरी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

NEWS SAGA DESK

वलसाड जिले में ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत जिला एसओजी और गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ता की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। औद्योगिक नगरी वापी में एक बार फिर प्रतिबंधित मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स बनाने वाली अवैध फैक्टरी का पर्दाफाश किया गया है।

पुलिस को मिली सटीक सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने छापेमारी कर ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल, तरल रसायन और तैयार मेफेड्रोन ड्रग्स का बड़ा जखीरा बरामद किया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए माल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार वापी के एक इलाके में स्थित कबाड़ गोदाम की आड़ में यह अवैध नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। आरोपी बाहर से रसायन और तरल पदार्थ मंगवाकर गोदाम में उसकी प्रोसेसिंग करते थे। इसके बाद तरल पदार्थ को सुखाकर उच्च गुणवत्ता वाला मेफेड्रोन पाउडर तैयार किया जाता था। आसपास के लोगों को शक न हो, इसलिए कबाड़ गोदाम को ढाल के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था।

एटीएस और एसओजी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान मौके से दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें एक आरोपी वापी का निवासी बताया जा रहा है, जबकि दूसरा आरोपी केंद्रशासित प्रदेश दमन का रहने वाला है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में प्रोसेस हो रहे रसायन, ड्रग्स बनाने के उपकरण और तैयार मेफेड्रोन बरामद किया है।

फिलहाल एटीएस और वलसाड पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। यह अवैध फैक्टरी कब से संचालित हो रही थी, ड्रग्स बनाने का कच्चा माल कहां से आता था और तैयार माल गुजरात समेत किन राज्यों में सप्लाई किया जाता था, इसकी जांच जारी है। पुलिस को आशंका है कि आने वाले दिनों में इस ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अन्य बड़े नामों का भी खुलासा हो सकता है

Read More News

RJD छोड़ भाजपा में शामिल हुई रितु जायसवाल , प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पार्टी में किया स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को आयोजित मिलन समारोह में राष्ट्रीय जनता दल की...

CM हेमन्त सोरेन ने बैठक में दिए बड़े निर्देश, 5 हजार सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस बनाने की तैयारी

हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की...

Read More