News Saga Desk
चुनाव आयोग ने देशभर की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके तहत 18 जून को मतदान कराया जाएगा। चुनाव आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक की चार-चार सीटों, मध्य प्रदेश और राजस्थान की तीन-तीन सीटों तथा झारखंड की दो सीटों पर होंगे। इसके अलावा मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम की एक-एक सीट पर भी चुनाव कराया जाएगा।
झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इनमें एक सीट भाजपा सांसद दीपक प्रकाश का कार्यकाल समाप्त होने के कारण खाली हो रही है, जबकि दूसरी सीट झामुमो संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री Shibu Soren के निधन के बाद रिक्त हुई है।
चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। संभावित उम्मीदवारों के नामों को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और आने वाले दिनों में राजनीतिक गतिविधियां और बढ़ने की संभावना है।
चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 1 जून को अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून निर्धारित की गई है। 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 11 जून तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू कर दी जाएगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 जून तक संपन्न कर ली जाएगी।
No Comment! Be the first one.