रायगढ़ में ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत बड़ी कार्रवाई, गांजा और नशीले इंजेक्शन के साथ पांच गिरफ्तार

SAGA NEWS DESK

रायगढ़ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में सीएसपी मयंक मिश्रा और डीएसपी उन्नति ठाकुर के नेतृत्व में साइबर थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बीड़पारा क्षेत्र में अवैध गांजा बिक्री तथा रामलीला मैदान के पास नशीली बुट्रम इंजेक्शन की बिक्री की सूचना पर सोमवार को त्वरित छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 6.168 किलोग्राम गांजा, 24 नग नशीली बुट्रम इंजेक्शन, 7570 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल जब्त कर पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर साइबर थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बीड़पारा स्थित इरशाद खान के मकान में 25 मई 2026 को छापेमारी की। मौके पर पुलिस ने इरशाद खान को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कमरे में रखी प्लास्टिक बोरी से छह पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 6.168 किलोग्राम पाया गया। आरोपित के कब्जे से एक सैमसंग मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

पूछताछ में इरशाद खान ने बताया कि वह अपने साढ़ू मोहम्मद वसीम के साथ मिलकर गांजा बिक्री का काम करता है। पुलिस ने सूचना के आधार पर जोगीडीपा पहुंचकर मोहम्मद वसीम को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने ओडिशा से गांजा लाकर बिक्री करने की बात स्वीकार की। दोनों आरोपितों के खिलाफ कोतवाली थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) और 29 के तहत कार्रवाई की गई है।

वहीं 26 मई 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक रामलीला मैदान के पास नाबालिग लड़कों को बुट्रम इंजेक्शन के जरिए नशा करा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर कुछ युवक भाग निकले, जबकि मोटरसाइकिल पर बैठे सूरज पंडित और विमल केरकेट्टा को पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान सूरज पंडित के कब्जे से 24 नग नशीली बुट्रम इंजेक्शन, 7370 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे खरसिया निवासी सरोज यादव उर्फ बबलू यादव से इंजेक्शन खरीदकर युवकों और नाबालिग बच्चों को बेचते थे।

आरोपितों के बयान के आधार पर पुलिस ने सरोज यादव उर्फ बबलू यादव को घड़ी चौक के पास गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 200 रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपितों के पास से नशीले इंजेक्शन, सिरिंज, नकदी, मोबाइल फोन और अपाचे मोटरसाइकिल जब्त की है।

थाना कोतवाली में आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 123, 275, 286 तथा जेजे एक्ट की धारा 77 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Read More News

RJD छोड़ भाजपा में शामिल हुई रितु जायसवाल , प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पार्टी में किया स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को आयोजित मिलन समारोह में राष्ट्रीय जनता दल की...

CM हेमन्त सोरेन ने बैठक में दिए बड़े निर्देश, 5 हजार सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस बनाने की तैयारी

हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की...

Read More