झारखंड में अगले 5 दिनों तक आंधी-बारिश के आसार, हीट वेव से मिलेगी राहत

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरी बिहार से तेलंगाना तक और उत्तर प्रदेश से कोस्टल ओडिशा तक गुजरने वाला ट्रफ झारखंड से होकर गुजर रहा है। इसके प्रभाव से राज्य में दक्षिणी-पूर्वी हवाओं का जोर बढ़ गया है। खासकर झारखंड के पूर्वी, दक्षिणी और मध्य क्षेत्रों में इसका असर अधिक देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों यानी 2 जून तक राज्य में थंडर एक्टिविटी, गर्जन और वज्रपात की संभावना जताई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि इस अवधि में हीट वेव चलने की संभावना नहीं है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि गर्जन और वज्रपात के दौरान सतर्क रहें। खराब मौसम के समय खुले और ऊंचे स्थानों पर जाने से बचें तथा पेड़ और बिजली के पोल के नीचे खड़े न हों। तेज आंधी के दौरान सुरक्षित स्थान पर शरण लेने की सलाह दी गई है।

Read More News

Read More