शराब घोटाला केस : नवीन केडिया को विदेश यात्रा की अनुमति नहीं

NEWS SAGA DESK

रांची : झारखंड के चर्चित शराब घोटाला मामले में आरोपी कारोबारी नवीन केडिया को एसीबी कोर्ट से राहत नहीं मिली है। अदालत ने उनकी इंग्लैंड यात्रा की अनुमति संबंधी याचिका खारिज कर दी है।

जानकारी के अनुसार नवीन केडिया ने विदेश यात्रा को जरूरी बताते हुए कोर्ट में आवेदन दाखिल किया था। उन्होंने अदालत को भरोसा दिलाया कि वह तय समय पर वापस लौटेंगे और जांच में पूरा सहयोग करेंगे।

सुनवाई के दौरान एसीबी ने याचिका का विरोध करते हुए अदालत को बताया कि मामला गंभीर आर्थिक अपराध से जुड़ा है और जांच अभी जारी है। एजेंसी ने आशंका जताई कि आरोपी को विदेश जाने की अनुमति मिलने से जांच प्रभावित हो सकती है।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नवीन केडिया की मांग को स्वीकार नहीं किया और इंग्लैंड जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया।

गौरतलब है कि झारखंड के शराब घोटाला मामले में जांच एजेंसियां लगातार दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल कर रही हैं। मामले से जुड़े कई लोगों से पूछताछ भी जारी है। एसीबी कोर्ट के इस फैसले के बाद केस को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

Read More News

Read More