Rims Student

रिम्स के पीजी छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

News Saga Desk

कटहल मोड़ स्थित आवास से मिला रिम्स के पीजी प्रथम वर्ष के छात्र का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

रिम्स के सर्जरी विभाग के पोस्ट ग्रेजुएट प्रथम वर्ष के 32 वर्षीय छात्र डॉ. सानु सनल बरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. उनका शव शहर के कटहल मोड़ स्थित एक मकान से बरामद किया गया है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके और रिम्स मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों व छात्रों के बीच शोक और हड़कंप का माहौल है.

राजधानी रांची स्थित रिम्स के सर्जरी विभाग में पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) प्रथम वर्ष के छात्र डॉ. सानु सनल बरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव कटहल मोड़ स्थित आवास से बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय डॉ. सानु सनल बरवार रिम्स में सर्जरी विभाग से पीजी की पढ़ाई कर रहे थे। उनकी अचानक हुई मौत से रिम्स के चिकित्सकों, छात्र-छात्राओं और परिचितों के बीच शोक की लहर है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

इस मामले में पुलिस परिजनों और परिचितों से भी पूछताछ कर रही है। वहीं, रिम्स के छात्रों और डॉक्टरों ने घटना पर दुख जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Read More News

त्योहार से पहले मंईयांओं को बड़ा तोहफा, इन 2 जिलों की महिलाओं के खाते में पहुंची सम्मान राशि

मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। त्योहारों के बीच झारखंड सरकार...

Read More