मतदाता मैपिंग की धीमी रफ्तार पर कांग्रेस चिंतित, मुख्य चुनाव अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

News Saga Desk

शहरी विधानसभा क्षेत्रों में कम मैपिंग प्रतिशत का मुद्दा उठाया, बीएलओ के प्रशिक्षण और प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग।मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस ने मुख्य चुनाव अधिकारी से की मुलाकात, शहरी क्षेत्रों में धीमी मैपिंग पर जताई चिंता

रांची: झारखंड कांग्रेस की तीन सदस्यीय समिति ने मुख्य चुनाव अधिकारी से मुलाकात कर मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण और मतदाताओं की मैपिंग प्रक्रिया को लेकर चिंता जताई। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, सुजाकांत शुक्ला और श्यामल कुमार सिंह शामिल थे।

मुलाकात के बाद प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि राज्य के शहरी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की मैपिंग की रफ्तार संतोषजनक नहीं है। उन्होंने बताया कि रांची विधानसभा क्षेत्र में कुल 3.93 लाख मतदाताओं में से केवल 46.59 प्रतिशत की ही मैपिंग हो सकी है। इसी तरह बोकारो में 53 प्रतिशत, धनबाद में करीब 49 प्रतिशत, झरिया में 50.74 प्रतिशत और जमशेदपुर पूर्वी में लगभग 52 प्रतिशत मैपिंग का कार्य पूरा हुआ है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जहां लगभग 75 प्रतिशत मैपिंग पूरी हो चुकी है, वहीं शहरी क्षेत्रों में यह आंकड़ा अभी भी करीब 50 प्रतिशत के आसपास है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शहरी क्षेत्रों में मैपिंग कार्य में तेजी लाने और कई स्थानों पर अनुपस्थित रहने वाले बीएलओ को बेहतर प्रशिक्षण एवं आवश्यक निर्देश देने की मांग की है।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में मुख्य चुनाव अधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा। पार्टी नेताओं के अनुसार, मुख्य चुनाव अधिकारी ने ज्ञापन पर सकारात्मक विचार करने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Read More News

झारखंड से कौन होगा राज्यसभा उम्मीदवार इसका फैसला केंद्रीय नेतृत्व के हाथ – बाबूलाल मरांडी

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की स्थिति स्पष्ट करते...

Read More