होटवार जेल दुष्कर्म मामले में नया मोड़, महिला कैदी ने आरोपों से किया इनकार

News Saga Desk

रांची: होटवार जेल में एक महिला कैदी के साथ कथित दुष्कर्म के आरोपों को लेकर पिछले दिनों प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई थी। इस मामले में कई गंभीर सवाल उठाए गए थे और विपक्ष ने सरकार से जवाब भी मांगा था।

हालांकि, अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। जेल से बाहर आने के बाद संबंधित महिला कैदी ने मीडिया से बातचीत में अपने साथ किसी भी प्रकार की गलत घटना होने से साफ इनकार किया है। महिला ने कहा कि जेल में उनके साथ कोई दुष्कर्म या अभद्र व्यवहार नहीं हुआ और जो आरोप लगाए गए हैं, वे पूरी तरह बेबुनियाद हैं।

महिला ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान स्पष्ट कहा कि उनके साथ जेल परिसर में ऐसी कोई घटना नहीं हुई, जैसा दावा किया जा रहा है। उन्होंने सभी आरोपों को गलत बताते हुए खारिज कर दिया।

गौरतलब है कि इस मामले को सबसे पहले नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रेस वार्ता कर सार्वजनिक किया था। उनके आरोपों के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया था। अब महिला के बयान के बाद पूरे प्रकरण ने नया राजनीतिक और कानूनी मोड़ ले लिया है।

फिलहाल, महिला के ताजा बयान के बाद मामले को लेकर उठ रहे सवालों और आरोपों की सत्यता पर नई बहस शुरू हो गई है। जांच एजेंसियों और प्रशासन की ओर से इस संबंध में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

Read More News

नीट पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस का लोक भवन घेराव, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

रांची में मंगलवार को युवा कांग्रेस के बैनर तले नीट पेपर लीक मामले और विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों की...

Read More