बोकारो में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों के शव, इलाके में फैली सनसनी

बोकारो : जिले के राधानगर पंचायत के समीप लावाटांड़ क्षेत्र में रेलवे ट्रैक से तीन युवकों के शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। एक साथ तीन शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर जीआरपी बोकारो की टीम घटनास्थल पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस मृतकों की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटनास्थल से कुछ दस्तावेज भी बरामद हुए हैं, जिनके आधार पर तीनों युवकों की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

मौत की वजह पर सस्पेंस

पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि तीनों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। फिलहाल पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच जारी है।

Read More News

त्योहार से पहले मंईयांओं को बड़ा तोहफा, इन 2 जिलों की महिलाओं के खाते में पहुंची सम्मान राशि

मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। त्योहारों के बीच झारखंड सरकार...

Read More