चतरा में 2.132 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

NEWS SAGA DESK

चतरा : जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंदा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने एक व्यक्ति के घर से 2.132 किलोग्राम अफीम बरामद की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुंदा थाना क्षेत्र के सिकिदाग गांव में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से अफीम रखकर उसकी खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने आरोपी के घर पर छापेमारी की।

तलाशी के दौरान घर से 2.132 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने सिकिदाग गांव निवासी रविंद्र रविदास उर्फ रविंदर रविदास (35) को गिरफ्तार कर लिया। वह सुरेश मोची का पुत्र बताया गया है। बरामद अफीम को जब्त कर लिया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

इस मामले में कुंदा थाना में कांड संख्या 38/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अफीम कहां से लाई जाती थी और इसकी आपूर्ति किन लोगों तक की जाती थी।

छापेमारी दल में कुंदा के अंचलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह, पुलिस पदाधिकारी श्रीकांत पांडेय तथा कुंदा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से भी ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Read More News

खान सर कोचिंग विवाद में नया ट्विस्ट, फायरिंग का वीडियो आया सामने, गार्ड्स को पुलिस ने लिया हिरासत में

पटना के चर्चित कोचिंग संचालक और यूट्यूबर खान सर के कोचिंग सेंटर पर कथित हमले का मामला अब नया मोड़...

Read More