NEWS SAGA DESK
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्जका गर्मजोशी से स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के अनुसार, अब आगे होने वाली चर्चाओं का उद्देश्य साझेदारी को और मजबूत करना तथा द्विपक्षीय संबंधों को नई गति प्रदान करना है।
इसके अलावा, इन वार्ताओं में भारत-वेनेजुएला संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा होगी और ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार और निवेश, फार्मास्यूटिकल्स, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में आगे सहयोग के रास्ते तलाशे जाएंगे। डेल्सी रोड्रिग्ज 3 से 7 जून तक भारत की यात्रा पर हैं। रोड्रिग्ज इससे पहले विदेश मंत्री और उपराष्ट्रपति के रूप में कई बार भारत का दौरा कर चुकी हैं। यह उनकी छठी भारत यात्रा है।
No Comment! Be the first one.