योगी का बड़ा आदेश: सभी होटल-भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट, लापरवाही पर चलेगा बुलडोजर


News Saga Desk

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अग्निशमन सुरक्षा सुनिश्चिचत करने के लिए सभी बहुमंजिला भवनों, सरकारी व निजी दफ्तरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, सरकारी व गैर सरकारी अस्पताल और होटलों की व्यापक स्तर पर सघन जांच करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। दिल्ली में आग लगने की घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी ने संबंधित विभागों को जांच कर यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि संबंधित भवनाें में आग से बचाव के सभी उपाय हैं या नहीं। अन्यथा घटना होने की स्थिति में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही होगी। माना जा रहा है कि अब नियमों के खिलाफ होटलों—दुकानों और शोरूम व अन्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ बुलडोजर जैसी कार्रवाई हो सकती है।

मुख्यमंत्री ने अपने आदेश में आगे कहा कि अग्निशमन सुरक्षा, पीडब्ल्यूडी आदि विभागों को निर्देश दिए है कि जांच कर फायर सेफ्टी आडिट की जाए। सभी होटलों की स्पेशल जांच कर ऑडिट की जाए। सभी परिसरों में आग बुझाने वाले उपकरणों, आपातकालीन निकास और पानी की उपलब्धता की बारीकी से जांच कर लें। चेकिंग के दौरान जिन भी इमारतों या होटलों में सुरक्षा नियमों की अनदेखी पाई जाएगी, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट रूप कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर जल्द से जल्द सेफ्टी ऑडिट पूरा करें और कमियों को दूर कराएं। “जनता की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद प्रशासन और पुलिस बल की कार्रवाई तेज हो गई है।

दिल्ली अग्निकांड की शुरुआती जांच में फायर सेफ्टी सिस्टम की गंभीर खामियां सामने आई हैं। रिपोर्टों के अनुसार इमारत में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं थे, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई और बड़ा नुकसान हुआ। इसी घटना को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने किसी भी संभावित हादसे को रोकने के लिए राज्यव्यापी सुरक्षा अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अभियान केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि जमीनी स्तर पर प्रभावी निरीक्षण और अनुपालन सुनिश्चित किया जाए ताकि आम नागरिकों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता न हो।

Read More News

खान सर कोचिंग विवाद में नया ट्विस्ट, फायरिंग का वीडियो आया सामने, गार्ड्स को पुलिस ने लिया हिरासत में

पटना के चर्चित कोचिंग संचालक और यूट्यूबर खान सर के कोचिंग सेंटर पर कथित हमले का मामला अब नया मोड़...

Read More