NEWS SAGA DESK
धर्मशाला :– हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा टेट जून-2026 के अंतर्गत स्पेशल एजुकेटर तथा स्पेशल एजुकेटर परीक्षाओं का आयोजन 7 जून को किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि स्पेशल एजुकेटर टेट (प्री प्राइमरी से कक्षा पांचवीं) की परीक्षा 7 जून को प्रातः 10:00 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें 407 अभ्यर्थी प्रदेश के 3 परीक्षा केंद्रों में भाग लेंगे। इसी प्रकार स्पेशल एजुकेटर (कक्षा 6 to जमा दो) की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें 128 अभ्यर्थी 3 परीक्षा केंद्रों में सम्मिलित होंगे।
बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि दोनों परीक्षाओं की अवधि ढाई घंटे निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने आवेदन नम्बर एवं जन्मतिथि दर्ज कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
बोर्ड अध्यक्ष ने सभी अभ्यर्थियों से परीक्षा केंद्र पर समय से पूर्व पहुंचने तथा प्रवेश पत्र के साथ वैध पहचान पत्र अवश्य लाने का आग्रह किया है। परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी बोर्ड कार्यालय के दूरभाष नंबर 01892-242192 पर संपर्क कर सकते हैं।
No Comment! Be the first one.