अब तक नहीं मिला लापता अदिती का सुराग, मदद की गुहार लेकर राज्यपाल के पास पहुंचा पिता

News Saga Desk

रांची। रांची के कोकर क्षेत्र के रहने वाले मनीष पाण्डेय की 22 महीने की बच्ची अदिति पिछले कई दिनों से लापता है। परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल पाया है। इस बीच बच्ची के पिता ने गुरुवार को रांची के लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिलकर मदद की गुहार लगाई है।

पिता मनीष पाण्डेय ने आवेदन के माध्यम से राज्यपाल को अपनी बच्ची की खोजबीन में तेजी लाने की मांग की। राज्यपाल ने उनकी बातों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना और बच्ची के लापता होने की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की। राज्यपाल ने राज्य के मुख्य सचिव से फोन पर बातचीत की और संबंधित अधिकारियों को प्रभावी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने लापता बच्ची अदिति की शीघ्र खोजबीन के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया।

अदिति 9 मई की शाम से लापता है। सदर थाने की पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है, लेकिन अबतक उसका सुराग नहीं मिल पाया है।

Read More News

खान सर कोचिंग विवाद में नया ट्विस्ट, फायरिंग का वीडियो आया सामने, गार्ड्स को पुलिस ने लिया हिरासत में

पटना के चर्चित कोचिंग संचालक और यूट्यूबर खान सर के कोचिंग सेंटर पर कथित हमले का मामला अब नया मोड़...

Read More