गोंडा में विकास की सौगात, योगी आदित्यनाथ ने दी 516 करोड़ की योजनाएं

News Saga Desk

गोंडा जिले के विकास को नई गति देते हुए 516 करोड़ रुपये की लागत वाली 262 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है तथा प्रत्येक जिले को आत्मनिर्भर और आधुनिक बनाना है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में जिले के धार्मिक स्थलों को नमन करते हुए कहा कि गोंडा जिला अत्यंत ऊर्जावान है। यहां की बहन बेटियां प्रतिभाशाली हैं। जिले का अपना पौराणिक इतिहास है। स्वाधीनता आंदोलन में इस जिले ने अग्रणी भूमिका अदा की। लेकिन आजादी के बाद जो विकास होना चाहिए था, नहीं हुआ। तुष्टीकरण, भाई भतीजा वाद की भेंट चढ़ गया। एक नियोजित प्रयास के अभाव में जनपद पिछड़ता गया। एक समय ऐसा आ गया था जब प्रदेश के अन्य जिलों के साथ गोंडा के युवाओं के साथ पहचान का संकट हो गया था। आज मै कह सकता हूं कि पिछले 12 सालों से मोदी के नेतृत्व में और नौ वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने काम किया है। आज देश दुनिया में कहीं जाएंगे तो यूपी का नाम आते ही नौ कदम पीछे जाने वाला आगे आकर स्वागत करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पास में अयोध्या धाम है। गोंडा के युवाओं के साथ दोस्ती करोगे तो भगवान की कृपा मिल जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अब वह नहीं होने देंगे जो 2017 से पहले होता था। मुझे याद है कि 17 से पहले दुर्गा पूजा नहीं होने दिया जाता था। विसर्जन और रामलीलाओं में अड़चन डाला जा रहा था। व्यापारी और बेटी सुरक्षित नहीं थी। सत्ता में बैठे लोग दंगाइयों, माफियों के आगे शरणागत थे। उन्हें संरक्षण देते थे। आज विकास हो रहा है। बहन बेटियां सुरक्षित महसूस करती हैं। आज पर्व और त्योहारों में व्यवधान नहीं डाल सकता है। रंग में भंग नहीं डाल सकता। यादि डालने की कोशिश की तो उसका हश्र बुरा होगा।

योगी ने कहा कि आपने तो राम मंदिर आंदोलन को देखा होगा। जिन लोगों की 40 की आयु है, उन्होंने अपनी आंखों से देखा है। आज आयोध्या चमक रही है। आपके पूर्वजों को स्वर्ग में भी खुशी हो रही होगी कि उनकी संतानें प्रत्यक्ष रूप में भगवान राम के भव्य मंदिर को देख रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहका कि अब केवल पश्चिम उप्र में ही विकास नहीं हो रहा है। आज इस जनपद के लिए योजनाएं लेकर आए हैं। क्या पहले कोई सोच सकता था कि गोंडा में मेडिकल कॉलेज होगा, इंजीनियरिंग कॉलेज होगा, आज हो रहा है। हमने यह नहीं कहा कि सैफई में ही मेडिकल बनेगा। आज सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज बन रहा है। यह तब हो रहा है जब आपने कमल का बटल दबाया। कमल का बटन दबाने से लक्ष्मी जी की कृपा हुई। धन वर्षा से जिले का विकास हो रहा है। आपके बगल के जिला श्रावस्ती में हवाईअड्डा बन रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज गोंडा के दो विधान सभा क्षेत्र कटरा और करनैलगंज के लिए परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जा रहा है। 256 करोड़ की कटरा विधान सभा और 260 करोड़ की विकास परियोजनाएं करनैलगंज विधान सभा क्षेत्र के लिए हैं। हमने तय किया है कि दो-दो विधान सभा क्षेत्रों में मै खुद जाकर परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करूंगा। वहां की योजनाओं की समीक्षा करेंगे। विकास कार्यों का अवलोकन करेंगे। ताकि विकास की गति को और तेज किया जा सके। इस मौके पर उनके साथ सांसद करण भूषण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, विधायक बावन सिंह, विधायक अजय सिंह, विधायक विनय द्वीवेदी, प्रभात वर्मा, प्रेम नारायण पांडेय समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे।

Read More News

राज्यसभा चुनाव : हेमंत सोरेन-भूपेश बघेल मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचल, JMM-कांग्रेस की रणनीति पर सबकी नजर

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल की अहम बैठक...

नितिन नवीन झारखंड दौरा: रामगढ़ और बोकारो में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत, जगह-जगह पुष्पवर्षा

News Saga Desk नितिन नवीन झारखंड दौरा के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का रामगढ़ और बोकारो जिले...

Read More