NEWS SAGA DESK
चंडीगढ़ : दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने शुक्रवार को पंजाब लोक भवन, चंडीगढ़ में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट की।
बैठक के दौरान पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली तथा राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को कौशल विकास कार्यक्रमों से प्रभावी रूप से जोड़ने पर जोर दिया गया, ताकि उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाई जा सके और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
दोनों नेताओं ने विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने में युवा सशक्तिकरण और कौशल विकास की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को आधुनिक कौशल से लैस कर रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना देश के समग्र विकास के लिए आवश्यक है।
बैठक में इस दिशा में निरंतर प्रयास जारी रखने और युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की आवश्यकता पर भी सहमति व्यक्त की गई।
No Comment! Be the first one.