“UGC-NET JUNE 2026” का आयोजन आयोजन राँची के 06 उप केन्द्रों पर किया जाना है।

श्री कुमार रजत, अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, राँची द्वारा बि०एन०एस०एस० की धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इन परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में निम्नलिखित निषेधाज्ञा जारी किया

यह निषेधाज्ञा दिनांक-22.06.2026 से दिनांक 30.06.2026 के प्रातः 06.00 बजे से अपराह्न 09.00 बजे तक प्रभावी रहेगा

महानिदेशक, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के पत्रांक-E-/001/EXAM-I/UGC NET JUNE/2026-ΝΤΑ, से प्राप्त सूचनानुसार “UGC-NET JUNE 2026” का आयोजन आयोजन राँची के 06 उप केन्द्रों पर किया जाना है। इन परीक्षा केन्द्रों पर कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा का आयोजन कराने एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवं अपर जिला दण्डाधिकारी, विधि-व्यवस्था, राँची के आदेश द्वारा पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। फिर भी ऐसी आशंका है कि परीक्षा में संलग्न छात्र, उनके अभिभावक अथवा असामाजिक तत्व परीक्षा केन्द्रों पर भीड़ लगाकर विधि-व्यवस्था भंग करने की चेष्टा कर सकते हैं, जिसको लेकर श्री कुमार राजत, अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, राँची द्वारा बि०एन०एस०एस० की धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इन परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में निम्नलिखित निषेधाज्ञा जारी किया गया

[17:19, 17/6/2026] +91 96936 03944: यह निषेधाज्ञा दिनांक-22.06.2026 से दिनांक 30.06.2026 के प्रातः 06.00 बजे से अपराह्न 09.00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

परीक्षा केन्द्र का नामः

(1) RAM TAHAL CHOUDHARY INSTITUTE OF TECHNOLOGY, ANANDI ORMANJHI BLOCK CHOWK, RANCHI

(2) OXFORD PUBLIC SCHOOL, RANCHI,OLD HB ROAD, PRAGATI PATH, RANCHI

(3) ION DIGITAL ZONE, (IDZ) TUPUDANA, THREE EYE TECH 52 P 53 TUPUDANA INDUSTRIAL AREA, NEAR PREMSONS MOTOR, TUPUDANA, RANCHI

(4) ARUNUMA TECHNICAL, SERVICES PVT.LTD, PRAGATI PATH, ROAD NO.6 SAMLONG. LOWER CHUTIA, NEAR GANESH NURSING HOME, RANCHI.

(5) ICUBE DIGITAL, NEAR MEDANTA HOSPITAL, CAFETERIA BUILDING, IRBA RANCHI.

(6) FUTURE BRIGHT, DEEP VIHAR, PUNDAG ROAD, ARGORA, RANCHI LANDMARK: NEAR PEARL CREST APARTMENT, RANCHI

आरएसएस प्रांत कार्यालय पर बमबारी की घटना अत्यंत गंभीर, एनआईए से जांच कराई जाए – संजय सेठ

संघ कार्यालय पर हमला चिंतनीय, सुरक्षा सुनिश्चित कर, दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो।

रांची। रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद श्री संजय सेठ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के झारखंड प्रांत मुख्यालय, रांची पर देर रात हुई बमबारी की घटना को सुनियोजित साजिश करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक संगठन पर हमला नहीं, बल्कि राज्य की कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द को चुनौती देने का गंभीर प्रयास है।

श्री सेठ ने कहा कि ईश्वर की कृपा रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इस प्रकार की घटना अत्यंत चिंताजनक है। सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात स्पष्ट दिखाई दे रही है, जिससे अपराधियों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने पुलिस महानिदेशक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर 24 घंटे के भीतर अपराधियों की गिरफ्तारी एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही संघ कार्यालय की सुरक्षा तत्काल सुदृढ़ करने को भी कहा है।

श्री सेठ ने इस पूरे मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से कराने की मांग करते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया यह घटना किसी बड़े षड्यंत्र और संगठित आपराधिक अथवा राष्ट्रविरोधी गतिविधि का हिस्सा प्रतीत होती है। इसलिए इसकी निष्पक्ष, गहन एवं समयबद्ध जांच एनआईए से कराई जानी चाहिए, ताकि घटना के पीछे शामिल सभी साजिशकर्ताओं और उनके नेटवर्क का पर्दाफाश हो सके तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

उन्होंने झारखंड सरकार से मांग की कि इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा राज्य में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय की सुरक्षा की व्यापक समीक्षा कर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था तत्काल लागू की जाए।

Read More News

हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया शुभारंभ, बोले- झारखंड की पहचान सिर्फ माइंस नहीं, माइंड्स से भी होगी

हेमंत सोरेन नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन की शुरुआत नई दिल्ली में हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने...

Read More