पीएलएफआई उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार

News Saga Desk

लातेहार। लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। छापेमारी के दौरान झारखंड में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) का एक सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गया।उसका नाम कैला यादव उर्फ संदीप जी है। उसके पिता का नाम भागी यादव है। वह पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के हेडूम गांव का रहने वाला है। उसके पास से एक देसी कट्टा और 7 कारतूस बरामद हुए हैं।

एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

लातेहार के एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई का उग्रवादी कैला यादव उर्फ संदीप जी इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। एसपी ने बरवाडीह के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया और छापेमारी करने के निर्देश दिए।एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ ने टीम के साथ मिलकर डोंकी गांव में छापेमारी शुरू की। इसी दौरान कैला यादव उर्फ संदीप जी पुलिस की गिरफ्त में आया। पलामू जिले के रहने वाले कैला यादव पर हत्या, आगजनी, लेवी वसूली समेत कई संगीन केस दर्ज हैं। उस पर 20 मुकदमे चल रहे हैं।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More