दिल्ली चुनाव: आज आ सकती है कांग्रेस की दूसरी लिस्ट

News Saga Desk

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आज जारी की जा सकती है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने मंगलवार को बैठक की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लिस्ट में 28 कैंडिडेट्स के नाम तय किए गए हैं।

कांग्रेस की पहली लिस्ट में 21 नाम जारी किए गए थे। नई दिल्ली सीट से AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को टिकट दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में फरवरी के पहले या दूसरे हफ्ते में चुनाव हो सकते हैं। 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी, 2025 को खत्म हो रहा है। 2020 में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 और 2015 में 67 सीटें जीती थीं।

Read More News

घर में अकेला देख जबरन घुसे तीन बदमाश फिर सामूहिक दुष्कर्म, परिवार को बताने पर जान से मारने की धमकी

Jhinkpani थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता...

Read More