रघुवर दास बन सकते हैं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष

News Saga Desk

रांची। ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अब रघुवर फिर से भाजपा की सक्रिय राजनीति में उतरेंगे। उन्हें बड़ा दायित्व मिलने की संभावना है। उनके नाम पर दो तरह की चर्चा है। पहली चर्चा के अनुसार उन्हें राज्य में संगठन की जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। राज्य में विधानसभा चुनाव में पार्टी की जैसी स्थिति हुई, उसे दुरुस्त करने के लिए रघुवर दास को जिम्मेदारी दी जा सकती है।

वहीं दूसरी चर्चा इस बात की भी है कि मकर संक्रांति के बाद उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बनाया जा सकता है। हालांकि रघुवर ने इस मुद्दे पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। जब उनसे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के संबंध में सवाल पूछा तो उन्होंने इसे अफवाह बताया। राजनीतिक हलकों में यह चर्चा भी तेज है कि जेपी नड्‌डा के बाद उन्हें पार्टी की राष्ट्रीय कमान सौंपी जा सकती है। क्योंकि उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अच्छे संबंध बताए जाते हैं।

Read More News

CM नीतीश कुमार आज सौंपेंगे नियुक्ति पत्र: बिहार पुलिस को मिलेंगे 21,391 नए सिपाही, महिलाओं की बड़ी भागीदारी

CM नीतीश कुमार शनिवार को करीब 21 हजार से ज्यादा सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दे रहे हैं। बापू सभागार...

पैरालिसिस अटैक के बाद ICU में भर्ती दिशोम गुरु शिबू सोरेन, हालत स्थिर; जगन्नाथ मंदिर में हुई विशेष पूजा

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और दिशोम गुरु शिबू सोरेन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत हैं।...

Read More