भारत में जल्द लॉन्च होगी मारुति सुजुकी ई-विटारा 

News Saga Desk

नई दिल्ली। मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा को भारत ग्लोबल मोबिलिटी एक्सपो-2025 में पेश करने की तैयारी कर रही है। इससे पहले सुजुकी ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें ई-विटारा को बर्फ में चलते हुए दिखाया गया है। ये वीडियो होक्काइडो प्रान्त में स्थित जापान की एक टेस्टिंग साइट का है। कंपनी ने बताया कि चुनौतीपूर्ण इलाकों और कम तापमान में किसी भी तरह की खराबी का पता लगाने के लिए बर्फीली परिस्थितियों में कॉन्सेप्ट मॉडल का टेस्ट किया गया। वीडियो में ई-विटारा को बर्फ में आसानी से परफॉर्म करते हुए दिखाया है। मारुति सुजुकी इंडिया ने हाल ही में ई-विटारा का पहला टीजर जारी किया था।

मारुति की पेरेंट कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन ने इस साल अक्टूबर में इटली के मिलान में हुए मोटर शो EICMA-2024 इसे ग्लोबल मार्केट में रिवील किया था। ई-विटारा नाम की यह मिड साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी EVX का प्रोडक्शन वर्जन है, जिसे पहली बार ऑटो एक्सपो-2023 में पेश किया गया था। इस इलेक्ट्रिक SUV का प्रोडक्शन फरवरी-2025 से सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट में किया जाएगा। इसके जून तक यूरोप, जापान और भारत में बिक्री के लिए अवेलेबल होने की उम्मीद है। कंपनी का दावा है कि कार एक बार फुल चार्ज करने पर 400 किलोमीटर तक चलेगी।

20 लाख रुपए से शुरू हो सकती है कीमत

कंपनी ने कार की कीमत का खुलासा नहीं किया है। भारत में मारुति ई विटारा की कीमत 49kWh बैटरी पैक वाले बेस मॉडल के लिए लगभग 20 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। वहीं, हाई पावर वाली मोटर के साथ 61kWh बैटरी पैक वाले मॉडल की कीमत 25 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक जा सकती है।

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More