‘बिग बॉस 20’ में काजी तौकीर को लेकर फैली अफवाहों पर टीम ने तोड़ी चुप्पी

NEWS SAGA DESK

‘बिग बॉस 20’ के प्रतियोगी काजी तौकीर के शो से बाहर होने की अफवाहों पर उनकी टीम ने विराम लगा दिया है। टीम ने स्पष्ट किया कि काजी केवल बुखार से पीड़ित हैं और अभी भी शो का हिस्सा हैं।

पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में अपनी अलग अंदाज और मनोरंजक उपस्थिति से दर्शकों का ध्यान खींच रहे जाने-माने गायक काजी तौकीर को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं गर्म थीं। दावा किया जा रहा था कि स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं, विशेष रूप से डेंगू से पीड़ित होने के कारण, उन्होंने सलमान खान के शो से अस्थायी रूप से दूरी बना ली है या वे बाहर हो गए हैं। अब इन तमाम अफवाहों पर विराम लगाते हुए काजी तौकीर की आधिकारिक टीम ने बयान जारी कर उनकी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है।

'बिग बॉस 20'

डेंगू की खबर महज अफवाह, बुखार से पीड़ित हैं काजी काजी की टीम द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, गायक पिछले कुछ दिनों से शो के दौरान तेज बुखार से जूझ रहे हैं। हाल ही में लगातार कमजोरी महसूस होने के बाद उन्हें बिग बॉस के मेडिकल रूम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज और परीक्षण किया गया। टीम ने यह पूरी तरह साफ कर दिया है कि काजी को डेंगू होने की बात सिर्फ एक अफवाह है और वे अभी भी शो का आधिकारिक हिस्सा बने हुए हैं।

आराम के साथ शो में दे रहे हैं योगदान टीम ने बताया कि शो की मेडिकल टीम और मेकर्स लगातार काजी की सेहत पर नजर रखे हुए हैं। चिकित्सकिय देखभाल और आराम के दौरान भी काजी अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार शो की गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं और अपने साथी प्रतियोगियों के साथ-साथ दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

फैंस से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील काजी तौकीर की टीम ने उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर तैर रही किसी भी तरह की भ्रामक खबर या अफवाह पर विश्वास न करें। टीम ने फैंस से काजी के जल्द स्वस्थ होने के लिए प्यार, प्रार्थनाएं और सकारात्मक ऊर्जा भेजने का अनुरोध किया है। साथ ही भरोसा दिया गया है कि उनकी सेहत से जुड़ी कोई भी सटीक जानकारी समय-समय पर प्रशंसकों के साथ साझा की जाती रहेगी।

Read More News

त्योहार से पहले मंईयांओं को बड़ा तोहफा, इन 2 जिलों की महिलाओं के खाते में पहुंची सम्मान राशि

मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। त्योहारों के बीच झारखंड सरकार...

Read More