आज रांची आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, हेलीकॉप्टर के जरिए जाएंगी राय रंगपुर

झारखंड में एक बार फिर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन होने जा रहा है। राष्ट्रपति आज, 2 नवंबर को राजधानी रांची पहुंचेंगी। उनके दौरे को लेकर राष्ट्रपति भवन की ओर से राज्य सरकार को आधिकारिक सूचना दी गई

NEWS SAGA DESK

झारखंड में एक बार फिर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन होने जा रहा है। राष्ट्रपति आज, 2 नवंबर को राजधानी रांची पहुंचेंगी। उनके दौरे को लेकर राष्ट्रपति भवन की ओर से राज्य सरकार को आधिकारिक सूचना दी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति विशेष विमान से रांची पहुंचेंगी।

जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पश्चिम बंगाल से विशेष विमान के जरिए रांची एयरपोर्ट आएंगी। यहां उतरने के बाद वह हेलीकॉप्टर से ओडिशा के राय रंगपुर के लिए रवाना होंगी। राय रंगपुर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का गृह क्षेत्र है।

राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। रांची एयरपोर्ट पर उनके आगमन और आगे की यात्रा को लेकर संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई है।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड से विशेष जुड़ाव रहा है। वह झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं। ऐसे में उनके आगमन को लेकर राज्य में एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।

Read More News

Read More