स्वर्ग जाना चाहते हैं ट्रंप, लेकिन दुश्मनों को माफ करने से साफ इनकार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उनका एक इंटरव्यू चर्चा का विषय बन गया है। CBS के चर्चित कार्यक्रम ’60 Minutes’ में पत्रकार रॉस डौथैट के साथ बातचीत के दौरान ट्रंप ने धर्म, मौत, स्वर्ग-नर्क, राजनीतिक विरोधियों और UFO यानी अज्ञात उड़न वस्तुओं को लेकर कई दिलचस्प बातें कहीं।

NEWS SAGA DESK

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उनका एक इंटरव्यू चर्चा का विषय बन गया है। CBS के चर्चित कार्यक्रम ’60 Minutes’ में पत्रकार रॉस डौथैट के साथ बातचीत के दौरान ट्रंप ने धर्म, मौत, स्वर्ग-नर्क, राजनीतिक विरोधियों और UFO यानी अज्ञात उड़न वस्तुओं को लेकर कई दिलचस्प बातें कहीं।

स्वर्ग जाने की उम्मीद, लेकिन दुश्मनों को माफी नहीं!

इंटरव्यू में जब ट्रंप से पूछा गया कि बार-बार जानलेवा हमलों से बचने के बाद क्या जिंदगी को देखने का उनका नजरिया बदला है, तो उन्होंने खुद को धार्मिक व्यक्ति बताया। ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वे स्वर्ग जाएंगे, क्योंकि वे नर्क में नहीं जाना चाहते। लेकिन बातचीत का सबसे दिलचस्प मोड़ तब आया, जब उनसे पूछा गया कि क्या स्वर्ग जाने के लिए वे अपने राजनीतिक विरोधियों नैन्सी पेलोसी और जेम्स कोमी को माफ कर सकते हैं? इस पर ट्रंप ने साफ कहा कि वे ऐसा नहीं कर पाएंगे। उन्होंने स्वीकार किया कि वे अपने कुछ दुश्मनों से नफरत करते हैं और यह भावना शायद हमेशा बनी रहेगी।

UFO और एलियंस पर भी बोले ट्रंप

इंटरव्यू में ट्रंप ने UFO से जुड़े अनुभवों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि अपने दोनों कार्यकालों के दौरान उनकी मुलाकात वायु सेना के कई अनुभवी पायलटों से हुई, जिन्होंने उन्हें अजीबोगरीब उड़न वस्तुओं से जुड़े किस्से सुनाए थे। इन पायलटों का वर्णन करते हुए ट्रंप ने मजाकिया अंदाज अपनाया। उन्होंने कहा कि वे बेहद युवा, फिट और शानदार व्यक्तित्व वाले थे। उनके मुताबिक, कुछ पायलट बिल्कुल हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज जैसे दिखाई देते थे। हालांकि, ट्रंप ने यह भी कहा कि वे खुद UFO और एलियंस से जुड़ी हर कहानी पर आसानी से भरोसा नहीं करते। यानी एक तरफ स्वर्ग जाने की उम्मीद और दूसरी तरफ दुश्मनों को माफ करने से इनकार—ट्रंप के इस इंटरव्यू ने कई मुद्दों पर नई चर्चा छेड़ दी है।

Read More News

निशा भगत मामले में अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा की गिरफ्तारी की मांग, रांची में लगेगी प्रतिमा

केंद्रीय सरना समिति और विभिन्न आदिवासी संगठनों ने रांची में प्रेस वार्ता कर निशा भगत की मौत की...

Read More