बड़ी खबर: झारखंड वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

झारखंड में वन एवं पर्यावरण विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत भारतीय वन सेवा और राज्य वन सेवा के कुल 39 अधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया गया है।

NEWS SAGA DESK

झारखंड में वन एवं पर्यावरण विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत भारतीय वन सेवा और राज्य वन सेवा के कुल 39 अधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया गया है। इस फेरबदल का असर चतरा जिले के दोनों वन प्रमंडलों पर भी पड़ा है। अब उत्तरी और दक्षिणी दोनों वन प्रमंडलों की जिम्मेदारी एक ही अधिकारी के पास होगी।

अहमद बेलाल अनवर को मिली दोहरी जिम्मेदारी

तबादला सूची के अनुसार, अहमद बेलाल अनवर को चतरा दक्षिणी वन प्रमंडल का नया डीएफओ नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें चतरा उत्तरी वन प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इससे पहले वह गुमला वन प्रमंडल में डीएफओ के पद पर कार्यरत थे। नई नियुक्ति के बाद जिले के दोनों वन प्रमंडलों का प्रशासनिक कामकाज उन्हीं की निगरानी में होगा।

राहुल मीणा और मुकेश कुमार की नई पोस्टिंग

इस प्रशासनिक बदलाव में चतरा उत्तरी वन प्रमंडल के डीएफओ राहुल मीणा का भी तबादला किया गया है। उन्हें अब रांची वन प्रमंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, चतरा दक्षिणी वन प्रमंडल के डीएफओ मुकेश कुमार को दुमका वन प्रमंडल में पदस्थापित किया गया है।

वन प्रबंधन पर रहेगी नए अधिकारी की नजर

चतरा जिले में दोनों वन प्रमंडलों की जिम्मेदारी एक अधिकारी को मिलने के बाद वन विभाग के कामकाज में बेहतर समन्वय की उम्मीद की जा रही है। अब अहमद बेलाल अनवर के सामने वन क्षेत्रों की सुरक्षा, अवैध कटाई पर नियंत्रण और वन संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने की चुनौती होगी।

Read More News

Read More