अकवान तूफान को लेकर जेबीवीएनएल अलर्ट, सबस्टेशनों पर इंजीनियर तैनात; बिजली बहाली की तैयारी तेज

NEWS SAGA DESK

अकवान तूफान के दौरान बिजली आपूर्ति को लेकर जेबीवीएनएल ने की खास तैयारी। सबस्टेशनों में इंजीनियर तैनात, हेल्पलाइन नंबर जारी। पढ़ें पूरी खबर।

चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के संभावित खतरे और इसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका को देखते हुए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। झारखंड ऊर्जा विकास निगम के सीएमडी सह जेबीवीएनएल के एमडी के श्रीनिवासन ने सभी अधिकारियों और बिजलीकर्मियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश जारी किए हैं।

निगम की ओर से अधिकारियों को 33 केवी और 11 केवी फीडरों के साथ-साथ ट्रांसफार्मरों की नियमित निगरानी करने तथा किसी भी तरह की खराबी आने पर तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा गया है। संभावित व्यवधान से निपटने के लिए बिजली बहाली के कार्यों हेतु अतिरिक्त वाहन, मानवबल और जरूरी तकनीकी उपकरण तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों को तूफान के प्रभाव को देखते हुए अधिक सतर्क रहने को कहा गया है।

सबस्टेशनों में रहकर निगरानी करेंगे अभियंता, सुरक्षा पर विशेष जोर

आंधी-तूफान और प्रतिकूल मौसम के दौरान निर्बाध या त्वरित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सहायक विद्युत अभियंताओं और कनीय विद्युत अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्र के सबस्टेशनों में मौजूद रहकर स्थिति की निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों को फील्ड में आने वाली समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई करने और फॉल्ट या ब्रेकडाउन की स्थिति में बिजली बहाली के कार्य में तेजी लाने को कहा गया है।

इसके साथ ही निगम ने मरम्मत कार्य में जुटे बिजलीकर्मियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। लाइन सुधारने या ब्रेकडाउन ठीक करने के दौरान सभी कर्मियों को आवश्यक सुरक्षा उपकरणों (PPE/Safety Gear) का अनिवार्य रूप से उपयोग करने का स्पष्ट निर्देश जारी किया गया है।

उपभोक्ताओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

तूफान के दौरान बिजली से जुड़ी किसी भी समस्या, फॉल्ट या शिकायत की जानकारी देने के लिए जेबीवीएनएल की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं:

  • 1912
  • 18003456570
  • 9031110121
  • 9431135504
  • 0651-2710002
  • 9431135503

निगम प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि अग्रिम तैयारी, सबस्टेशन स्तर पर निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था से तूफान के संभावित प्रभाव के बीच उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द सामान्य बिजली सेवा उपलब्ध कराई जा सकेगी।

Read More News

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े की तैयारी तेज, बिरसा मुंडा स्टेडियम में तीन थीम पर लगेगी जिलों की प्रदर्शनी

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े के मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा। तीन थीम पर सजेगी प्रदर्शनी,...

अकवान तूफान को लेकर जेबीवीएनएल अलर्ट, सबस्टेशनों पर इंजीनियर तैनात; बिजली बहाली की तैयारी तेज

अकवान तूफान के दौरान बिजली आपूर्ति को लेकर जेबीवीएनएल ने की खास तैयारी। सबस्टेशनों में इंजीनियर...

Read More