झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े के मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा। तीन थीम पर सजेगी प्रदर्शनी, वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद। पढ़ें पूरी खबर।
झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के मुख्य कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार (19 नवंबर 2026) को सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेस विभाग की सचिव सह आयोजन समिति की अध्यक्ष पूजा सिंघल ने रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की और सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समय के भीतर आवश्यक तैयारियां व व्यवस्थाएं पूरी करने का निर्देश दिया।
तीन थीम पर सजेगी जिलों की प्रदर्शनी, ‘एक जिला-एक पहचान’ पर जोर
राज्य में 17 से 27 नवंबर तक स्थापना दिवस पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सभी जिलों में तीन प्रमुख थीम पर प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी:
- वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट (One District, One Product)
- वन डिस्ट्रिक्ट, वन डेस्टिनेशन (One District, One Destination)
- वन डिस्ट्रिक्ट, वन इकोनॉमिक एक्टिविटी (One District, One Economic Activity)
इस प्रदर्शनी के माध्यम से प्रत्येक जिले के विशिष्ट उत्पादों, प्रमुख पर्यटन स्थलों और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को प्रस्तुत किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य झारखंड की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन की संभावनाओं और आर्थिक क्षमता को उजागर करना तथा ‘एक जिला-एक पहचान’ की अवधारणा को और सशक्त बनाना है।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
स्टेडियम निरीक्षण और समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें उद्योग सचिव अरवा राजकमल, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव मनोज कुमार, संस्कृति निदेशक आशीष एकराम, खादी बोर्ड निदेशक आलोक कुमार, खनिज निदेशक राहुल कुमार सिन्हा, उद्योग निदेशक विशाल सागर, सूचना प्रौद्योगिकी निदेशक माधवी मिश्रा, राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन, पर्यटन सचिव मुकेश कुमार, पर्यटन निदेशक नमन प्रियेश लकड़ा, जेएसएलपीएस के सीईओ अनन्य मित्तल, अपर सचिव प्रेरणा दीक्षित और झारक्राफ्ट की एमडी गरिमा सिंह प्रमुख रूप से शामिल थे।
No Comment! Be the first one.