रिम्स की 9.65 एकड़ जमीन का खेल,7 अधिकारियों के घर पहुंची ACB

रिम्स की 9.65 एकड़ अधिग्रहित जमीन से जुड़े कथित घोटाले की जांच में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार की सुबह एसीबी की अलग-अलग टीमों ने एक साथ सात अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में IAS मनोज कुमार रंजन और SDO मनोज कुमार समेत सात अधिकारी जांच के दायरे में हैं।

NEWS SAGA DESK

सुबह-सुबह एसीबी की टीमें अधिकारियों के आवास पर पहुंचीं और तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान जमीन से जुड़े दस्तावेजों, सरकारी रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण कागजातों की बारीकी से जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य जमीन की खरीद-बिक्री और सरकारी दस्तावेजों में कथित हेरफेर से जुड़े साक्ष्य जुटाना है।

गौरतलब है कि इस मामले में एसीबी की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। गुरुवार को बेरमो के एसडीओ मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले 17 नवंबर की रात आईएएस मनोज कुमार रंजन समेत छह अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था।

जांच एजेंसी को संदेह है कि रिम्स की अधिग्रहित जमीन की अवैध खरीद-बिक्री और सरकारी दस्तावेजों में कथित छेड़छाड़ के जरिए अनियमितताओं को अंजाम दिया गया। फिलहाल एसीबी पूरे मामले की तह तक पहुंचने के लिए जांच और छापेमारी में जुटी है।

Read More News

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े की तैयारी तेज, बिरसा मुंडा स्टेडियम में तीन थीम पर लगेगी जिलों की प्रदर्शनी

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े के मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा। तीन थीम पर सजेगी प्रदर्शनी,...

अकवान तूफान को लेकर जेबीवीएनएल अलर्ट, सबस्टेशनों पर इंजीनियर तैनात; बिजली बहाली की तैयारी तेज

अकवान तूफान के दौरान बिजली आपूर्ति को लेकर जेबीवीएनएल ने की खास तैयारी। सबस्टेशनों में इंजीनियर...

Read More