झारखंड में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ी खबर है! विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया के बीच लाखों आवेदन निर्वाचन कार्यालय तक पहुंचे हैं। कहीं नए वोटर बनने के लिए आवेदन हो रहे हैं, तो कहीं नाम हटाने और मतदाता विवरण में सुधार की प्रक्रिया चल रही है।
NEWS SAGA DESK
झारखंड में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ी खबर है! विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया के बीच लाखों आवेदन निर्वाचन कार्यालय तक पहुंचे हैं। कहीं नए वोटर बनने के लिए आवेदन हो रहे हैं, तो कहीं नाम हटाने और मतदाता विवरण में सुधार की प्रक्रिया चल रही है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ताजा रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। अब तक फॉर्म-6 के जरिए 9 लाख 55 हजार से ज्यादा आवेदन डिजिटाइज किए जा चुके हैं। वहीं, 22 दिसंबर को राज्य की फाइनल वोटर लिस्ट जारी होने वाली है। लेकिन सबसे अहम बात उन लोगों के लिए है, जिनका नाम ASDD सूची में शामिल हो गया है। निर्वाचन आयोग ने ऐसे मतदाताओं को एक और मौका दिया है।
झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से 20 नवंबर 2026 को जारी बुलेटिन के मुताबिक, दावा और आपत्ति अवधि के दौरान अब तक बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो फॉर्म-6 के जरिए अब तक 9 लाख 55 हजार 294 आवेदनों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है।
इनमें अकेले 19 नवंबर को 3 हजार 348 आवेदन डिजिटाइज किए गए। फॉर्म-6A के माध्यम से कुल 133 आवेदन डिजिटाइज हुए हैं। वहीं, फॉर्म-7 के जरिए नाम हटाने से संबंधित कुल 1 लाख 75 हजार 398 आवेदन और आपत्तियां दर्ज की गई हैं। 19 नवंबर को ही इस श्रेणी में 5 हजार 585 आवेदन डिजिटाइज किए गए
इसके अलावा, फॉर्म-8 के माध्यम से मतदाता सूची में सुधार और अन्य बदलावों के लिए कुल 5 लाख 90 हजार 766 आवेदन डिजिटाइज किए जा चुके हैं। इनमें 19 नवंबर को 1 हजार 654 आवेदन डिजिटाइज हुए। निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक, झारखंड की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। ऐसे में अब SIR की प्रक्रिया का अगला चरण बेहद महत्वपूर्ण हो गया है।
इस बीच निर्वाचन आयोग ने उन मतदाताओं को एक और मौका दिया है, जिनका नाम किसी कारणवश ASDD सूची में शामिल हो गया है। आयोग ने ऐसे लोगों से अपील की है कि वेअपना इन्यूमरेशन फॉर्म जरूर भरें, ताकि मतदाता सूची में उनका नाम शामिल करने की प्रक्रिया पूरी की जा सके।
No Comment! Be the first one.