मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में शाही इंतजाम किए गए हैं। लक्ष्मी नारायण नामक हाथी समधी मिलन और जयमाला की रस्म में शामिल होगा।
News Saga Desk
पटना। मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में शाही इंतजामों के बीच एक खास आकर्षण जुड़ गया है। अनंत सिंह समधी मिलन की रस्म के लिए हाथी पर सवार होकर पहुंचेंगे। इसके लिए विशेष रूप से ‘लक्ष्मी नारायण’ नामक हाथी मंगवाया गया है। हाथी को नौबतपुर से ट्रक के जरिए नदवां लाया गया है। शादी समारोह में हाथी की मौजूदगी को लेकर लोगों में उत्सुकता है।
हाथी के महावत ने एक मीडिया चैनल से बातचीत में बताया कि अनंत सिंह इसी हाथी पर सवार होकर समधी मिलन करेंगे। महावत के मुताबिक, लक्ष्मी नारायण काफी प्रशिक्षित है और उनके निर्देशों का पालन करता है। खास बात यह है कि हाथी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दिए गए निर्देशों को समझता है।
शिवांगी की शादी में लक्ष्मी नारायण की भूमिका केवल समधी मिलन तक सीमित नहीं रहेगी। बताया जा रहा है कि जयमाला की रस्म में भी हाथी को शामिल करने की तैयारी है। वह अपनी सूंड से दूल्हा-दुल्हन को वरमाला देगा।
यदि समारोह तय योजना के मुताबिक संपन्न होता है, तो यह नजारा मेहमानों के लिए यादगार होगा। शादी के विशेष इंतजामों और समधी मिलन के शाही अंदाज को लेकर अभी से चर्चा हो रही है।
No Comment! Be the first one.