विधानसभा सत्र कल से, MMDR और SIR पर होगी चर्चा

झारखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र 25 और 26 नवंबर को आयोजित होने जा रहा है। लेकिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सियासी पारा चढ़ गया है।

NEWS SAGA DESK

झारखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र 25 और 26 नवंबर को आयोजित होने जा रहा है। लेकिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सियासी पारा चढ़ गया है। MMDR संशोधन कानून और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर हेमंत सरकार ने केंद्र को घेरने की तैयारी कर ली है।

इसी रणनीति के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास से मंत्रियों और विधायकों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी सदस्यों को पूरी तैयारी के साथ सदन में उपस्थित रहने और एकजुट होकर सरकार का पक्ष रखने का निर्देश दिया। दोनों मुद्दों पर सदन में प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

विशेष सत्र में पहला बड़ा मुद्दा MMDR संशोधन अधिनियम 2026 रहेगा। सत्ता पक्ष का आरोप है कि खनिजयुक्त भूमि पर सेस लगाने के राज्यों के अधिकारों को सीमित करने वाले प्रावधान झारखंड के राजस्व और आर्थिक हितों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। सरकार सदन में खनिज संपदा पर राज्य के अधिकारों का मुद्दा उठाने की तैयारी में है।

वहीं, दूसरा बड़ा मुद्दा SIR का होगा। सत्ता पक्ष ने पुनरीक्षण प्रक्रिया में बड़ी संख्या में नोटिस जारी होने और सुनवाई लंबित रहने पर चिंता जताई है। सरकार को आशंका है कि जल्दबाजी में प्रक्रिया पूरी होने से आदिवासी और वंचित वर्ग के पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से छूट सकते हैं। ऐसे में SIR की समय-सीमा बढ़ाने और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई जाएगी।

अब सबकी नजरें 25 और 26 नवंबर को होने वाली विधानसभा की कार्यवाही पर टिकी हैं। देखना होगा कि MMDR और SIR के मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सदन में कितना सियासी घमासान देखने को मिलता है।

Read More News

कार्तिक पूर्णिमा पर अजगैबीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर सुल्तानगंज के बाबा अजगैबीनाथ धाम में लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा...

Read More