गुमला में भीषण सड़क हादसा, ट्रक में लगी आग से जिंदा जल गया चालक

झारखंड के गुमला जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। कार्तिक उरांव कॉलेज के पास पालकोट रोड पर करीब रात 2:30 बजे ट्रक और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई

NEWS SAGA DESK

झारखंड के गुमला जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। कार्तिक उरांव कॉलेज के पास पालकोट रोड पर करीब रात 2:30 बजे ट्रक और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया। इसके कुछ ही देर बाद ट्रक में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को संभलने और बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। इस हादसे में ट्रक चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई।

टक्कर के बाद आग की लपटों में घिरा ट्रक

मिली जानकारी के अनुसार, देर रात ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ट्रक सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा भिड़ा। टक्कर के तुरंत बाद ट्रक में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास मौजूद लोग भी कुछ समझ पाते, उससे पहले ट्रक पूरी तरह आग की चपेट में आ चुका था। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दमकल की टीम ने बुझाई आग, लेकिन नहीं बच सकी चालक की जान

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ट्रक चालक की आग में जलने से मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है। ट्रक और कार के बीच टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, कार में सवार लोगों की स्थिति को लेकर भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है।

Read More News

कार्तिक पूर्णिमा पर अजगैबीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर सुल्तानगंज के बाबा अजगैबीनाथ धाम में लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा...

Read More