झारखंड में सस्ती हो सकती है ब्रिटिश स्कॉच, भारत-ब्रिटेन समझौते से मिलेगी बड़ी राहत

भारत और ब्रिटेन के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते का फायदा अब प्रीमियम विदेशी शराब के बाजार में भी देखने को मिल सकता है। इस समझौते के तहत ब्रिटेन से भारत आने वाली स्कॉच व्हिस्की पर आयात शुल्क में भारी कटौती की गई है।

NEWS SAGA DESK

भारत और ब्रिटेन के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते का फायदा अब प्रीमियम विदेशी शराब के बाजार में भी देखने को मिल सकता है। इस समझौते के तहत ब्रिटेन से भारत आने वाली स्कॉच व्हिस्की पर आयात शुल्क में भारी कटौती की गई है। पहले जहां इस पर 150 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी लगती थी, अब इसे घटाकर 75 प्रतिशत कर दिया गया है। अगले 10 वर्षों में इसे चरणबद्ध तरीके से 40 प्रतिशत तक लाने की योजना है।

प्रीमियम स्कॉच की कीमतों में आ सकती है गिरावट

भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (CETA) 15 जुलाई 2026 से लागू हो चुका है। इसके तहत ब्रिटेन में निर्मित और निर्धारित मूल प्रमाणन शर्तें पूरी करने वाले उत्पादों को शुल्क में रियायत मिलेगी। हालांकि, यह लाभ सभी विदेशी शराब ब्रांडों पर लागू नहीं होगा।आयात शुल्क घटने से ब्रिटिश स्कॉच की लागत कम हो सकती है। कंपनियां इसका फायदा ग्राहकों तक पहुंचाती हैं तो बोतलों की खुदरा कीमतों में भी कमी आ सकती है। ब्रिटेन से आने वाली जिन पर भी शुल्क में राहत का प्रावधान है।

रांची, जमशेदपुर और धनबाद में उपभोक्ताओं को उम्मीद

इस समझौते का असर रांची, जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो जैसे शहरों के प्रीमियम शराब बाजार पर पड़ सकता है। हालांकि, कीमतों में तत्काल कमी की गारंटी नहीं है। झारखंड में वैट, आबकारी शुल्क, परिवहन खर्च, वितरकों का मार्जिन और कंपनियों की मूल्य निर्धारण नीति भी अंतिम कीमत तय करती है।

बल्क स्कॉच पर अभी पूरी राहत नहीं

दूसरी ओर, बोतलों के बजाय कंटेनरों में आयात होने वाली बल्क स्कॉच व्हिस्की पर शुल्क को लेकर विवाद बना हुआ है। इसके वर्गीकरण और टैक्स को लेकर आयातकों तथा सीमा शुल्क अधिकारियों के बीच मतभेद हैं। कुछ मामलों में कुल प्रभावी शुल्क और टैक्स का बोझ 162.5 प्रतिशत तक पहुंच रहा है।ऐसे में बोतलबंद ब्रिटिश स्कॉच के उपभोक्ताओं को राहत की उम्मीद है, लेकिन बल्क स्कॉच के आयातकों के लिए स्थिति अभी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।

Read More News

कार्तिक पूर्णिमा पर अजगैबीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर सुल्तानगंज के बाबा अजगैबीनाथ धाम में लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा...

Read More