संविधान गौरव दिवस पर गिरिडीह भाजपा ने डॉ. अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, संविधान को बताया लोकतंत्र की आत्मा

NEWS SAGA DESK

झारखंड के गिरिडीह में भाजपा महानगर जिला इकाई ने संविधान गौरव दिवस के अवसर पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन किया। जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने संविधान को लोकतंत्र की आत्मा बताया और इसके मूल्यों की रक्षा का आह्वान किया। पढ़ें पूरी खबर।

गिरिडीह: भारतीय जनता पार्टी (BJP) गिरिडीह महानगर जिला इकाई की ओर से संविधान गौरव दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन किया गया। यह आयोजन तिरंगा चौक स्थित मारुति टावर में जिला कोषाध्यक्ष मुकेश जलान के कार्यालय में संपन्न हुआ, जहां बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और भारतीय संविधान के प्रति सम्मान प्रकट किया गया।

‘भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा’ कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा गिरिडीह महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नूकांत और दिनेश यादव उपस्थित रहे। इस दौरान जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान निर्माण में ऐतिहासिक योगदान देते हुए देश को समानता, न्याय, स्वतंत्रता और बंधुत्व का मार्ग दिखाया, तथा संविधान के मूल्यों की रक्षा कर उन्हें जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।

विचारों को आत्मसात करने और गरिमा बनाए रखने का आह्वान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नूकांत और दिनेश यादव ने भी बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने तथा संविधान की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में रंजीत कुमार राय, चुन्नूकांत, दिनेश यादव और मध्य भाग मंडल अध्यक्ष खिरोधर दास ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया तथा संविधान के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया।

बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद इस अवसर पर जिला महामंत्री संदीप डंगेच, सिकंदर हेमब्रम, जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह, देवराज, संगीता सेठ, जिला मंत्री सुरेश मंडल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत बरनवाल, जिला कार्यालय मंत्री संत कुमार लल्लू, पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, शेखर दास, श्यामाकांत तिवारी, साहिल शर्मा, श्रेयांश सौरव, प्रेमचंद दास, इनोद साव, गंगाधर दास, बबलू दास, प्रदीप राय, सपना पासवान, पूर्व मुखिया सेवा दास और सूरज कुमार दास सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More News

इक्फाई विश्वविद्यालय झारखंड के 7वें दीक्षांत समारोह में 365 विद्यार्थियों को उपाधि, राज्यपाल ने दिए पदक

इक्फाई (ICFAI) विश्वविद्यालय, झारखंड का 7वां दीक्षांत समारोह रांची में आयोजित किया गया, जिसमें...

संविधान गौरव दिवस पर गिरिडीह भाजपा ने डॉ. अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, संविधान को बताया लोकतंत्र की आत्मा

झारखंड के गिरिडीह में भाजपा महानगर जिला इकाई ने संविधान गौरव दिवस के अवसर पर बाबा साहब डॉ. भीमराव...

गिरिडीह में संविधान दिवस पर 13 प्रखंडों में साइकिल रैली, 20 महिलाओं को मिली फूलो-झानो योजना की सहायता

झारखंड के गिरिडीह में संविधान दिवस पर सभी कार्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रस्तावना का पठन...

Read More