इक्फाई विश्वविद्यालय झारखंड के 7वें दीक्षांत समारोह में 365 विद्यार्थियों को उपाधि, राज्यपाल ने दिए पदक

NEWS SAGA DESK

इक्फाई (ICFAI) विश्वविद्यालय, झारखंड का 7वां दीक्षांत समारोह रांची में आयोजित किया गया, जिसमें राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने 365 विद्यार्थियों व शोधार्थियों को उपाधियां और मेधावी छात्रों को स्वर्ण व रजत पदक प्रदान किए। पढ़ें पूरी खबर।

रांची: इक्फाई (ICFAI) विश्वविद्यालय, झारखंड का 7वां दीक्षांत समारोह गुरुवार, 26 नवंबर को रांची के डोरंडा स्थित शौर्य सभागार (जेएपी ग्राउंड के सामने) में भव्य रूप से आयोजित किया गया। समारोह में झारखंड के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के विजिटर संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने समारोह की अध्यक्षता करते हुए विद्यार्थियों को उपाधियां और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को पदक प्रदान किए।

365 विद्यार्थियों और शोधार्थियों को उपाधि, 12 स्वर्ण व 11 रजत पदक वितरित दीक्षांत समारोह के दौरान विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों के कुल 365 विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इनमें 10 पीएचडी शोधार्थी, 47 एमबीए, 16 बीबीए, 13 बीबीए (बिजनेस एनालिटिक्स), 21 बीटेक, 77 बीसीए, 35 डिप्लोमा इन टेक्नोलॉजी, 40 एलएलएम, 85 एलएलबी और 21 बीबीए-एलएलबी (ऑनर्स) के विद्यार्थी शामिल रहे। शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 12 स्वर्ण पदक और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 11 रजत पदक से सम्मानित किया गया।

राज्यपाल बोले- डिग्री मिलना जीवन के नए चरण की शुरुआत समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह केवल डिग्री पाने का अवसर नहीं, बल्कि जीवन के एक नए चरण की शुरुआत है, जिसमें जिम्मेदारी, प्रतिबद्धता और समाज के प्रति योगदान का विशेष महत्व है। उन्होंने विद्यार्थियों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी व शैक्षणिक योजनाओं के माध्यम से मिलने वाले अवसरों का लाभ उठाने और शिक्षा, कौशल विकास व आत्मनिर्भरता के जरिए समाज व राष्ट्र के विकास में सार्थक योगदान देने का संदेश दिया।

कुलाधिपति ने दिया रोजगार सृजक बनने का आह्वान, पेश हुई वार्षिक रिपोर्ट विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. टी.आर.के. राव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बदलते तकनीकी परिवेश में ज्ञान, कौशल, नवाचार और उद्यमशीलता का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि छात्रों को केवल नौकरी पाने तक सीमित न रहकर अपने कौशल से रोजगार सृजक बनने का प्रयास करना चाहिए तथा जिम्मेदार व संवेदनशील नागरिक बनना चाहिए। वहीं, कुलपति कर्नल (डॉ.) रणजीत सिंह ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की विश्वविद्यालय रिपोर्ट प्रस्तुत की और स्नातकों ने नैतिक आचरण व सतत विकास की शपथ ली।

Read More News

इक्फाई विश्वविद्यालय झारखंड के 7वें दीक्षांत समारोह में 365 विद्यार्थियों को उपाधि, राज्यपाल ने दिए पदक

इक्फाई (ICFAI) विश्वविद्यालय, झारखंड का 7वां दीक्षांत समारोह रांची में आयोजित किया गया, जिसमें...

संविधान गौरव दिवस पर गिरिडीह भाजपा ने डॉ. अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, संविधान को बताया लोकतंत्र की आत्मा

झारखंड के गिरिडीह में भाजपा महानगर जिला इकाई ने संविधान गौरव दिवस के अवसर पर बाबा साहब डॉ. भीमराव...

गिरिडीह में संविधान दिवस पर 13 प्रखंडों में साइकिल रैली, 20 महिलाओं को मिली फूलो-झानो योजना की सहायता

झारखंड के गिरिडीह में संविधान दिवस पर सभी कार्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रस्तावना का पठन...

Read More