झारखंड में ठंड का असर बढ़ने लगा है और मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। पिछले 24 घंटे में लातेहार सबसे ठंडा रहा, जबकि 3 दिसंबर तक पारा सामान्य से कम रहने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर।
रांची: झारखंड में ठंड का असर धीरे-धीरे तेज होने लगा है। राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में सुबह और रात के समय कनकनी बढ़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान राज्य के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है, जिससे नवंबर के आखिरी दिनों में ठंड और बढ़ेगी। हालांकि, दिन में आसमान साफ रहने और धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिलेगी तथा फिलहाल राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है।
अगले दो दिनों में 2-3 डिग्री गिरेगा पारा, 3 दिसंबर तक सामान्य से कम रहेगा तापमान मौसम विभाग के अनुसार, पूरे राज्य में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कमी आ सकती है, जिसके बाद अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में भी कोई बड़ा परिवर्तन संभावित नहीं है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक, 3 दिसंबर तक राज्य में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से कम रह सकते हैं, जहां अधिकतम तापमान 23 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इसके बाद 4 से 10 दिसंबर के बीच अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है।
सुबह कोहरा, दिन में धूप और शुष्क मौसम का अनुमान27 नवंबर से 2 दिसंबर तक राज्य के कई जिलों में सुबह के समय हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रह सकता है। शुक्रवार सुबह भी रांची और आसपास के क्षेत्रों में हल्का कोहरा दिखने की संभावना है। दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होगा और धूप निकलने से दोपहर में राहत मिलेगी, लेकिन शाम ढलने के बाद तापमान गिरने से सुबह व रात में ठिठुरन बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 27 नवंबर से 10 दिसंबर तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा और बारिश के आसार नहीं हैं।
पिछले 24 घंटे में लातेहार सबसे ठंडा, 28 नवंबर का जिलावार अनुमान पिछले 24 घंटे के दौरान लातेहार राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान के मामले में कोडरमा सबसे आगे रहा, जहां पारा 30.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। रांची का अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री गिरकर 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री गिरकर 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मेदिनीनगर के न्यूनतम तापमान में 2.9 डिग्री और जमशेदपुर के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।
No Comment! Be the first one.