हेमंत सोरेन आज नेमरा में सोबरन मांझी के बलिदान दिवस समारोह में होंगे शामिल, विकास मेला भी लगेगा

NEWS SAGA DESK

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज (27 नवंबर) रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचेंगे और लुकैयाटांड़ में बलिदानी सोबरन मांझी के बलिदान दिवस समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर विशाल विकास मेले व परिसंपत्ति वितरण का आयोजन भी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर।

रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज (27 नवंबर) अपने पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) पहुंचेंगे, जहां वे लुकैयाटांड़ में आयोजित बलिदानी सोबरन मांझी के बलिदान दिवस समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री अपने दादा सोबरन मांझी और दिवंगत पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। बलिदान दिवस के अवसर पर लुकैयाटांड़ में विशाल मेले के साथ-साथ विकास शिविर का भी आयोजन किया गया है। समारोह में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त राज्य सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

विकास मेले में ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी व परिसंपत्तियों का वितरण आयोजित विकास मेले में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से ग्रामीणों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही पात्र लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री इस अवसर पर क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, डीसी-एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। रामगढ़ के उपायुक्त (DC) ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक (SP) मुकेश कुमार लुनायत ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित विभिन्न थानों के पुलिस बल और जवानों की तैनाती की गई है। यातायात प्रबंधन, मंच, पंडाल, पेयजल और स्वच्छता के भी विशेष प्रबंध किए गए हैं तथा सभी बीडीओ, सीओ व कर्मियों को ड्यूटी के प्रति मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जिंदल ग्रुप पतरातु के कर्मचारियों द्वारा बलिदान स्थल स्थित फव्वारे की मरम्मत कर उसे संवारा गया है, वहीं दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा के ऊपर छज्जे का निर्माण कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है।

कौन थे बलिदानी सोबरन मांझी? बलिदानी सोबरन मांझी पेशे से शिक्षक थे। वे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत शिबू सोरेन के पिता और वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दादा थे। उन्होंने शिक्षा के जरिए आदिवासी और मूलवासी समाज को जागरूक करने का कार्य किया। महाजनी शोषण, सूदखोरी और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने के कारण 27 नवंबर 1957 को लुकैयाटांड़ में महाजनों द्वारा उनकी हत्या कर दी गई थी। उनका बलिदान आगे चलकर अलग झारखंड राज्य आंदोलन और ‘जल-जंगल-जमीन’ के अधिकारों के संघर्ष के लिए प्रेरणास्रोत बना।

Read More News

इक्फाई विश्वविद्यालय झारखंड के 7वें दीक्षांत समारोह में 365 विद्यार्थियों को उपाधि, राज्यपाल ने दिए पदक

इक्फाई (ICFAI) विश्वविद्यालय, झारखंड का 7वां दीक्षांत समारोह रांची में आयोजित किया गया, जिसमें...

संविधान गौरव दिवस पर गिरिडीह भाजपा ने डॉ. अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, संविधान को बताया लोकतंत्र की आत्मा

झारखंड के गिरिडीह में भाजपा महानगर जिला इकाई ने संविधान गौरव दिवस के अवसर पर बाबा साहब डॉ. भीमराव...

गिरिडीह में संविधान दिवस पर 13 प्रखंडों में साइकिल रैली, 20 महिलाओं को मिली फूलो-झानो योजना की सहायता

झारखंड के गिरिडीह में संविधान दिवस पर सभी कार्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रस्तावना का पठन...

Read More