10 जनवरी को रांची में सदस्यता लेंगे रघुवर दास

News Saga Desk

रांची/जमशेदपुर। ओडिशा के राज्यपाल और झारखंड के सीएम रह चुके रघुवर दास के भाजपा में फिर से शामिल होने की तारीख साफ हो गई है। वह 10 जनवरी को रांची प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। हालांकि सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम की रूपरेखा क्या होगी वह स्पष्ट नहीं हुई है। राज्यपाल का पद छोड़ने, भाजपा में फिर से शामिल होने और पार्टी में भूमिका को लेकर चल रही अटकलों पर उन्होंने विराम लगा दिया है।

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि झारखंड की सेवा करना मेरे जीवन का उद्देश्य है। भविष्य में मैं कार्यकर्ता के रूप में पार्टी को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। मैं जमीन से जुड़ा व्यक्ति हूं। इसलिए धरातल की बात करता हूं। पार्टी के किसी भी फैसले को स्वीकार करने के लिए तैयार हूं।


Read More News

जामताड़ा में बड़ा हादसा: मवेशी चोरी कर भाग रही बोलेरो पलटी, 2 युवकों की मौत, 3 बैलों ने भी तोड़ा दम

जामताड़ा के करमाटांड़ में मवेशी चोरी कर भाग रही बोलेरो पलटने से दो युवकों और तीन बैलों की मौत हो...

Read More