सेंसेक्स में 700 अंक की गिरावट: IT और रियल्टी सेक्टर सबसे ज्यादा गिरे

News Saga Desk

मुंबई। सेंसेक्स में आज 700 अंक की गिरावट देखने को मिल रही है। ये 77,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में करीब 200 अंक की गिरावट है, ये 23,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 8 में तेजी और 22 में गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 11 में तेजी और 39 में गिरावट देखने मिल रही है। जबकि, 1 में कोई बदलाव नहीं है। NSE के सेक्टोरल इंडेक्स में बैंकिंग में 1.03%, फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.07%, IT में 1.33% और रियल्टी में 1.24% की सबसे ज्यादा गिरावट है। जबकि अकेले ऑयल एंड गैस तेजी देखने को मिल रही है।

कोरियाई बाजार में 1.23% की तेजी, तो चीनी बाजार 1.12% नीचे

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.35% की गिरावट है और कोरिया के कोस्पी में 1.23%की तेजी है। वहीं, चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 1.12% की नीचे कारोबार कर रहा है।
  • क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक लिमिटेड और कैपिटल इन्फ्रा ट्रस्ट इनविट का IPO आज दूसरा दिन है। निवेशक 9 जनवरी तक इसके लिए बिडिंग कर सकेंगे। 14 जनवरी को शेयर BSE-NSE पर लिस्ट होंगे।
  • NSE के डेटा के अनुसार, 7 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 1,491.46 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 1,615.28 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 7 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.42% की गिरावट के साथ 42,528 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 1.11% नीचे 5,909 और नैस्डैक इंडेक्स 1.89% गिरकर 19,489 के स्तर पर बंद हुए।

कल बाजार में रही थी तेजी

कल यानी 7 जनवरी को सेंसेक्स 234 अंक की तेजी के साथ 78,199 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 91 अंक की तेजी रही, ये 23,707 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, BSE स्मॉल कैप 945 अंक की बढ़त के साथ 55,282 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 में तेजी और 18 में गिरावट रही। जबकि, एक शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में ऑयल एंड गैस सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.64% की तेजी रही।

पैरालिसिस अटैक के बाद ICU में भर्ती दिशोम गुरु शिबू सोरेन, हालत स्थिर; जगन्नाथ मंदिर में हुई विशेष पूजा

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और दिशोम गुरु शिबू सोरेन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत हैं।...

June 28, 2025

Read More News

CM नीतीश कुमार आज सौंपेंगे नियुक्ति पत्र: बिहार पुलिस को मिलेंगे 21,391 नए सिपाही, महिलाओं की बड़ी भागीदारी

CM नीतीश कुमार शनिवार को करीब 21 हजार से ज्यादा सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दे रहे हैं। बापू सभागार...

पैरालिसिस अटैक के बाद ICU में भर्ती दिशोम गुरु शिबू सोरेन, हालत स्थिर; जगन्नाथ मंदिर में हुई विशेष पूजा

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और दिशोम गुरु शिबू सोरेन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत हैं।...

UP पॉलिटिक्स: तेज प्रताप से वीडियो कॉल के बाद अखिलेश का सियासी झटका, बिहार में सपा का समर्थन तेजस्वी को

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ हुई वीडियो कॉल के बाद बिहार की राजनीति में नई पारी की...

Read More