रांची में ब्राउन शुगर के तीन धंधेबाज गिरफ्तार

News Saga Desk

रांची : जिले की सुखदेवनगर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर कारोबार से जुड़े तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में युवराज कुमार, कुंदन वर्मा और सौरभ गुप्ता शामिल हैं। इनके पास से 15.7 ग्राम ब्राउन शुगर और दो मोबाईल फोन बरामद किया गया है।

एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने तीनों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली डीएसपी ने सोमवार को बताया कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मुक्तिधाम पुल के पास अवैध नशीले पदाथों का खरीद-बिक्री होने की जानकारी मिली थी।

इसके बाद छापेमारी कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये तीनों युवकों के जरिये स्वयं स्वीकार किया गया कि ब्राउन शुगर को सासाराम के रहने वाली भाभी जी उर्फ रुबी देवी के पास से लेकर रांची में विधानगर सुखदेवनगर, करमटोली, हरमू मैदान, जगन्नाथपुर, हिनु और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में बिक्री करने का काम करते हैं। पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान कर रही है।

Read More News

माध्यमिक आचार्य नियुक्ति मामला: हाई कोर्ट ने JSSC से मांगा जवाब, अभ्यर्थियों की शिकायतों पर 30 जून को अगली सुनवाई..

NEWS SAGA DESK उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट नहीं मिलने से आपत्ति दर्ज कराने का अवसर गंवाने का दावा,...

Khesari Lal Yadav News: भरत तिवारी के परिवार के साथ खड़े हुए भोजपुरी स्टार, बोले- न्याय के लिए लड़ाई जारी रखिए

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे और भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात की।...

Read More