जमशेदपुर में बस से आठ किलो गांजा बरामद, कंडक्टर गिरफ्तार

News Saga Desk

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) की बरसोल थाना पुलिस ने एक बस से आठ किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में बस के कंडक्टर को गिरफ्तार किया है। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा से पश्चिम बंगाल जाने वाले एक यात्री बस में गांजे का खेप जा रहा है। इसके बाद एक टीम का गठन कर छापेमारी की। हालांकि, बस के चालक को इसकी भनक लग गई। उसने कच्चे रास्ते से बस को ले जाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की सक्रियता से बरसोल थाना क्षेत्र में यात्री बस को धर दबोचा गया। तलाशी लेने पर उसमें से आठ किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में बस के कंडक्टर जयंत दास को गिरफ्तार किया है।


Read More News

माध्यमिक आचार्य नियुक्ति मामला: हाई कोर्ट ने JSSC से मांगा जवाब, अभ्यर्थियों की शिकायतों पर 30 जून को अगली सुनवाई..

NEWS SAGA DESK उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट नहीं मिलने से आपत्ति दर्ज कराने का अवसर गंवाने का दावा,...

Khesari Lal Yadav News: भरत तिवारी के परिवार के साथ खड़े हुए भोजपुरी स्टार, बोले- न्याय के लिए लड़ाई जारी रखिए

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे और भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात की।...

Read More