अमेरिकी दुल्हन को भाया बिहारी दूल्हा, रेस्टोरेंट में जॉब करने के दौरान हुआ प्यार

News Saga Desk

छपरा। बिहार के छपरा के आनंद सिंह ने अमेरिका की सफायर से शादी की है। शादी काफी धूमधाम से गांव में ही संपन्न हुई। इस शादी से जितने आनंद सिंह खुश हैं, उससे ज्यादा उनके घर वाले खुश हैं। दरअसल, मांझी प्रखंड के ग्राम चंदउपुर निवासी आनंद सिंह पेशे से शेफ हैं। दुर्गापुर से होटल मैनेजमेंट से पढ़ाई करने के बाद जर्मनी चले गए थे। वहां से वर्षों पहले अमेरिका जॉब करने गए। वहां इनकी जॉब एक रेस्टोरेंट में बतौर हेड शेफ हुई। आनंद बताते हैं कि सफायर सैंगर उस रेस्टोरेंट में मैनेजर थी। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत होने लगी और यह बातचीत प्यार में बदल गया। 

आनंद कुमार सिंह की तरफ से सफायर को शादी का प्रस्ताव दिया गया जो उसने हंसी-खुशी स्वीकार किया। बता दें कि सफायर के माता-पिता दोनों नहीं हैं। सफायर भारतीय बहू बनने को राजी हो गई। इसके बाद आनंद ने अपने घर वालों को इसके लिए राजी किया। हालांकि घरवालों ने कोई विरोध नहीं किया और सफायर को अपनी बहू बनाने लिए तैयार हो गए। आनंद कुमार सिंह ने अपने होने वाली पत्नी से कहा कि हम अपने घर बिहार चलकर पूरी हिन्दू रीती रिवाज के साथ शादी करेंगे। ऐसा मेरे घर वालों का कहना है तो उसके लिए सफायर के परिवार भी राजी हो गए। सफायर सैंगर के साथ इस शादी में शरीक होने उसकी बहन भाई और लगभग दर्जन भर अमेरिकन मित्र भी साथ में आए। 


Read More News

तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर एक साथ दिखा लालू परिवार, पत्नी राजश्री से लेकर तेज प्रताप तक रहे मौजूद

तेजस्वी यादव ने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया। पत्नी राजश्री, पिता लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी...

निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह महानगर के सभी 16 मंडलों में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

गिरिडीह। निशा भगत की मौत के मामले में न्याय की मांग एवं झारखंड में लगातार बढ़ते जमीन माफियाओं के...

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

Read More