रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन, रांची एवं बूटी मोड़ स्थित इंद्रा हॉस्पिटल के संयुक्त सौजन्य से स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय, कोकर यूनियन और उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, तिरिल सरना टोली, कोकर में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को धुआं रहित दिवाली मनाने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, पेड़-पौधों के महत्व और पेड़ों की कटाई से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल तरीके से त्योहार मनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में झारखंड स्वास्थ्य मिशन, रांची के अध्यक्ष संतोष सोनी, इंद्रा हॉस्पिटल की डायरेक्टर एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ऊषा पांडे, डॉ. पी. कुमार, शिवम मिश्रा और वैष्णवी का योगदान रहा।
इसके अलावा राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय, कोकर यूनियन की प्राचार्य वंदिता बोस तथा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, तिरिल सरना टोली की प्राचार्य किरण कच्छप ने भी कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
No Comment! Be the first one.