पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक ! बेंगलुरु दौरे से पहले अलर्ट, रूट के पास मिली जिलेटिन स्टिक

News Saga Desk

प्रधानमंत्री Narendra Modi के कर्नाटक दौरे से पहले रविवार को सुरक्षा एजेंसियों में उस समय हड़कंप मच गया, जब उनके संभावित रूट के पास विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। पुलिस को बेंगलुरु के कग्गलीपुरा इलाके के थाथागुनी क्षेत्र में, आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले मार्ग के नजदीक जिलेटिन स्टिक मिली हैं।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह एक व्यक्ति ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में फोन कर चेतावनी दी कि एचएएल क्षेत्र और आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर के आसपास विस्फोट हो सकते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं और दोनों स्थानों पर सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया।

हालांकि एचएएल एयरपोर्ट क्षेत्र में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, लेकिन कनकपुरा रोड पर एक पुल के पास कंपाउंड वॉल के किनारे फेंकी गई जिलेटिन स्टिक बरामद हुईं। विस्फोटक मिलने की सूचना के बाद बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया। शुरुआती जांच में यह सामने आया कि विस्फोटक सामग्री प्रधानमंत्री के काफिले के गुजरने से पहले ही बरामद कर ली गई थी, जिससे बड़ा संभावित खतरा टल गया।

पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए धमकी भरा फोन करने वाले संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को कोरामंगला इलाके के एक घर से पकड़ा गया। फिलहाल उससे गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है।

जांच अधिकारियों के मुताबिक, हिरासत में लिया गया व्यक्ति पहले भी बेंगलुरु में वीआईपी दौरों के दौरान इस तरह के धमकी भरे कॉल कर चुका है। पूर्व में पुलिस ने उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात सामने आने पर चेतावनी देकर छोड़ दिया था। लेकिन इस बार मामला ज्यादा गंभीर माना जा रहा है, क्योंकि केवल धमकी ही नहीं बल्कि वास्तविक विस्फोटक सामग्री भी बरामद हुई है।

Read More News

मदर्स डे से पहले दिखाई बहादुरी,रांची रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की जान बचाने वाली आरपीएफ कांस्टेबल बनी मिसाल

रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की महिला कांस्टेबल सविता ने अपनी बहादुरी और सतर्कता से एक महिला यात्री...

रांची के टाटीसिल्वे में अभिजीत हत्याकांड का खुलासा, शराब पार्टी में विवाद के बाद दोस्तों ने की हत्या

रांची के टाटीसिल्वे इलाके में हुए अभिजीत हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में...

बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, बोले- झारखंड में गैंगस्टर खोल रहे पुलिस का कच्चा चिट्ठा

झारखंड में कानून-व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर बड़ा हमला बोला...

रांची सिविल कोर्ट में दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को त्वरित न्याय दिलाने पर जोर

रांची सिविल कोर्ट के सभागार में शनिवार को दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय...

Read More