जमशेदपुर मणिपाल मेडिकल कॉलेज में छात्र की मौत पर आक्रोश, 250 से अधिक छात्र धरने पर

News Saga Desk

बारीडीह। बारीडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के तीसरे वर्ष के एमबीबीएस छात्र दिव्यांशु पांडे की मौत ने पूरे परिसर को झकझोर दिया है। शुक्रवार की देर रात टाटा मेन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दिव्यांशु ने दम तोड़ा, जिसके बाद शनिवार की सुबह से ही कॉलेज का माहौल तनावपूर्ण हो गया। सुबह करीब 9:30 बजे से 250 से अधिक छात्र धरने पर बैठ गए और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि आपातकालीन स्थिति में कॉलेज की लापरवाही ने दिव्यांशु की जान ले ली।

एंबुलेंस पहुंचने में 40 मिनट की देरी

छात्रों का कहना है कि दिव्यांशु को हॉस्टल से नीचे उतारने में ही 15 मिनट लग गए और एंबुलेंस पहुंचने में करीब 40 मिनट की देरी हुई। उनका आरोप है कि यदि समय पर एंबुलेंस मिल जाती और तुरंत इलाज शुरू हो जाता तो शायद दिव्यांशु को बचाया जा सकता था।

दो अधिकारियों के इस्तीफे की मांग

गुस्साए छात्रों ने एसोसिएट डीन (स्टूडेंट अफेयर्स) डॉ. विनय और ट्रांसपोर्ट हेड सुमित झा के इस्तीफे की मांग की है। आरोप है कि डॉ. विनय छात्रों के साथ मानसिक उत्पीड़न करते हैं, जबकि सुमित झा समय पर एंबुलेंस उपलब्ध कराने में नाकाम रहे। छात्रों का कहना है कि जब तक दोनों अधिकारी पद से हटाए नहीं जाते, धरना जारी रहेगा। छात्रों ने हॉस्टल की खस्ता व्यवस्था और आपातकालीन सुविधाओं के अभाव पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि 24 घंटे मेडिकल इमरजेंसी और एंबुलेंस की स्थायी तैनाती की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने अब तक अनदेखी की है।

कॉलेज प्रबंधन पर सवाल

दिव्यांशु की मौत ने कॉलेज प्रबंधन की कार्यशैली और आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्रों का कहना है कि यह घटना किसी एक छात्र तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे परिसर की सुरक्षा और भरोसे का सवाल है। यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन और बड़ा रूप ले सकता है। छात्रों ने पूरे मामले में दोनों अधिकारियों का इस्तीफा मांगा है। साथ ही हॉस्टल में 24 घंटे मेडिकल इमरजेंसी की व्यवस्था करने के अलावा एंबुलेंस की स्थायी तैनाती और मानसिक स्वास्थ्य काउंसलिंग की व्यवस्था करने की भी मांग प्रबंधक से की है।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More