रांची के गर्ल्स लॉज में करंट लगने से छात्रा की मौत
राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित लोहार कोचा के ‘आयशा गर्ल्स लॉज’ में करंट लगने से एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। करंट का तेज झटका लगने के बाद छात्रा छत से नीचे गिर गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
असम विमान हादसे में शहीद पांच वायु योद्धाओं को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शनिवार को असम के जोरहाट स्थित रौरिया एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के एएन-32 परिवहन विमान दुर्घटना में शहीद हुए पांच वायु योद्धाओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
रांची में कार का शीशा तोड़कर गहने और नकदी की चोरी
राजधानी रांची में अपराधियों ने एक कार का शीशा तोड़कर उसमें रखे गहने और नकदी चोरी कर ली। यह घटना शहर के व्यस्त मेन रोड स्थित भारत बेकरी के पास हुई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वायरल वीडियो के बाद हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हवलदार निलंबित
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में पीसीआर टीम के पुलिसकर्मियों पर हाईवा वाहन से कथित अवैध वसूली करने के आरोप के बाद हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है
रविवार को होनी थी शादी, सड़क दुर्घटना में युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया
सांप के डसने से 11 वर्षीय छात्रा की मौत, क्षेत्र में शोक
जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रगति नगर में सांप के डसने से 11 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना शनिवार तड़के हुई, जब परिवार के साथ सो रही बच्ची को कान के पास किसी जहरीले सांप ने डस लिया। शुरुआत में परिजनों ने इसे कीड़े या चींटी के काटने की सामान्य घटना समझा, लेकिन कुछ ही देर में बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी।
रामगढ़ में अवैध कोयला खनन बना मौत का कारण, खदान में ऑक्सीजन की कमी से 4 युवकों की मौत
झारखंड के रामगढ़ जिले के अरगड्डा क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के दौरान खदान में ऑक्सीजन की कमी और संभावित गैस रिसाव से चार युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद अवैध खनन और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
अमित शाह का बड़ा निर्देश: सीमावर्ती जिलों में जनसंख्या बदलाव और अवैध घुसपैठ के अध्ययन को मिलेगी रफ्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसांख्यिकीय बदलावों के अध्ययन के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति को सीमावर्ती जिलों, मेट्रो शहरों और औद्योगिक कस्बों का दौरा कर जनसंख्या में हो रहे बदलावों का अध्ययन करने का निर्देश दिया है।
आधुनिक युद्ध में तकनीक होगी निर्णायक, अधिकारियों को रहना होगा तैयार : राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को वायु सेना अकादमी में आयोजित 217वीं संयुक्त दीक्षांत परेड (कॉम्बाइंड ग्रेजुएशन परेड) का निरीक्षण किया और नवनियुक्त अधिकारियों से भविष्य के युद्धों की बदलती चुनौतियों के अनुरूप स्वयं को तैयार रखने का आह्वान किया
कल्याण बनर्जी के बदले सुर अभिषेक बनर्जी को पहले बताया घमंडी, अब कहा ‘बेटे जैसा’
तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी खींचतान के बीच कल्याण बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी को अपना बेटा जैसा बताया। 24 घंटे पहले तक अभिषेक पर घमंड का आरोप लगाने वाले कल्याण के बदले सुरों ने TMC की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है।