झारखंड में 50% से अधिक मतदाता गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा, 18 और 20 जुलाई को लगेंगे विशेष शिविर
झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत 50.06% मतदाता गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा हो गया है। 18 और 20 जुलाई को शहरी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे।
पलामू में एनएच निर्माण विवाद: मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी के आरोप में विशेष न्यायालय में परिवाद दायर
पलामू में एनएच निर्माण के दौरान मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी का मामला अब न्यायालय पहुंच गया है। मेदिनीनगर सदर अंचल के चियांकी गांव की एक महिला ने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) निर्माण कार्य के दौरान अपने और परिवार के साथ मारपीट तथा जातिसूचक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाते हुए विशेष न्यायालय में परिवाद दायर किया है।
लातेहार में आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत, पेड़ के नीचे रुके थे दोनों
लातेहार में आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत की दर्दनाक घटना ने पूरे जिले को झकझोर दिया। सदर थाना क्षेत्र के नवोदय रोड स्थित कस्तूरबा विद्यालय के समीप बारिश के दौरान महुआ के पेड़ के नीचे खड़े दो युवकों पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई।
चाईबासा गुरुद्वारा नानक दरबार में सावन माह पर विशेष गुरमत समागम आयोजित
चाईबासा गुरुद्वारा नानक दरबार में सावन माह पर विशेष गुरमत समागम का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में किया गया।
गीता बालमुचू बनीं ओएमडीसी की स्वतंत्र निदेशक, भाजपा ने बताया आदिवासी समाज के सम्मान का प्रतीक
गीता बालमुचू ओएमडीसी की स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किए जाने के बाद झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है।
जामताड़ा में नदी किनारे युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
जामताड़ा के नारायणपुर थाना क्षेत्र में नदी किनारे 35 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस हत्या की आशंका समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
तेतुलिया जमीन फर्जी जमाबंदी मामला: झारखंड हाई कोर्ट से पुनीत अग्रवाल को अंतरिम राहत, ट्रायल पर अगले आदेश तक रोक
बोकारो जिले के चास प्रखंड स्थित तेतुलिया गांव की 103 एकड़ सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जा और फर्जी जमाबंदी से जुड़े बहुचर्चित मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने व्यवसायी पुनीत कुमार अग्रवाल को अंतरिम राहत प्रदान की है।
कोल्हान में गरीबी, बेरोजगारी और पलायन के लिए हेमंत सरकार जिम्मेदार: बाबूलाल मरांडी, DMFT फंड में गड़बड़ी का लगाया आरोप
चाईबासा में प्रेसवार्ता के दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा- खदान प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए मिले DMFT फंड का दुरुपयोग हुआ, सरकार श्वेत पत्र जारी कर बताए राशि कहां खर्च हुई।
मनी लॉन्ड्रिंग केस: अमर मंडल के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर झारखंड हाईकोर्ट की रोक बरकरार, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
मनी लॉन्ड्रिंग केस: अमर मंडल के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर झारखंड हाईकोर्ट की रोक बरकरार, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
खूंटी में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति नहीं मिलने से नर्सिंग छात्राएं परेशान, विधायक को सौंपा ज्ञापन
छात्रवृत्ति की लंबित राशि नहीं मिलने से फीस जमा करने और परीक्षा फॉर्म भरने में हो रही परेशानी। छात्राओं ने विधायक रामसूर्या मुंडा से शीघ्र भुगतान और सरकार के हस्तक्षेप की मांग की।