कॉलेज में देसी कट्टा और कारतूस लाने वाले छात्र समेत तीन निष्कासित
जिले के परसुडीह स्थित एक कॉलेज में कक्षा के भीतर देसी कट्टा और जिंदा कारतूस लाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने जांच कर मामले को सही पाया और संबंधित छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें निष्कासित करने का निर्णय लिया है।
राइस मिल में विषैली गैस की चपेट में आने से दो कर्मियों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
जनपद संभल के बहजोई थाना क्षेत्र स्थित एक राइस मिल में विषैली गैस की चपेट में आने से दो कर्मियों की मौत हो गई। हादसा बुधवार देर रात उस समय हुआ, जब मिल परिसर में मक्का की नमी सुखाने का कार्य किया जा रहा था।
नशामुक्त झारखंड के संकल्प के साथ मोरहाबादी में जागरूकता मैराथन आयोजित
युवाओं को नशे की लत से दूर रखने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने के उद्देश्य से पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की ओर से गुरुवार को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से जागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया।
मानसिक रूप से बीमार महिला ने दो मासूम बच्चों संग कुएं में कूदकर दी जान
गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के मनातू गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कथित रूप से कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतकों की पहचान परदेशनी कुमारी (27), उनके पुत्र अंश उरांव (5) और पुत्री आशमानी कुमारी (4) के रूप में हुई है।
संविधान हत्या दिवस लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दिलाता है : प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आपातकाल के दौर को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताते हुए कहा कि यह दिन लोकतंत्र, संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न पदों के लिए चयनित 262 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने नवचयनित अधिकारियों और चिकित्सकों को पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने पर राजस्व कर्मचारी निलंबित, जांच समिति गठित
कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड अंतर्गत पिंढात पंचायत में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी सुनील ठाकुर को रिश्वत लेने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति से अवैध राशि लेते हुए उनका वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की है।
दो करोड़ से अधिक मूल्य के गांजा तस्करी मामले में आरोपित दोषी करार, सजा पर फैसला आज
राजधानी रांची में वर्ष 2023 में पकड़े गए बड़े गांजा तस्करी मामले में अदालत ने आरोपित गणेश चौधरी को दोषी करार दिया है। अपर न्यायायुक्त ओंकारनाथ की अदालत ने मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद आरोपित के खिलाफ लगाए गए आरोपों को सिद्ध माना है।
किन्नौर में फ्लैश फ्लड से तबाही, सड़कें क्षतिग्रस्त और सेब बागानों को नुकसान
हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की औपचारिक एंट्री से पहले ही जनजातीय जिला किन्नौर में प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला है। बीते दिन चोलिंग क्षेत्र में नेशनल हाईवे-5 पर बना लोहे का पुल ढहने और एक डंपर के सतलुज नदी में समा जाने की घटना के 24 घंटे के भीतर ही काचरंग नाले में आई फ्लैश फ्लड ने व्यापक तबाही मचाई है।
दंतैल हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत, परिजनों को मिलेगा 10 लाख रुपये मुआवजा
पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड के पात्थरबासा गांव स्थित कोकलोटाला टोला में दंतैल जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान 48 वर्षीय दिलेश्वर जातराम के रूप में हुई है।