रांचीवासियों को जल्द मिल सकती है मेट्रो, केंद्र ने मांगी CMP रिपोर्ट

News Saga Desk

रांची।  राजधानी रांची में मेट्रो रेल परियोजना को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रगति सामने आई है। केंद्र सरकार ने झारखंड सरकार से कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान (CMP) तैयार कर भेजने का निर्देश दिया है। इस योजना के आधार पर यह तय होगा कि रांची में मेट्रो रेल की जरूरत कितनी है और किस मार्ग पर इसका संचालन संभव है। ज्ञात हो कि झारखंड सरकार ने पहले रांची, जमशेदपुर और धनबाद में मेट्रो रेल सेवा शुरू करने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा था। इस प्रस्ताव की समीक्षा के बाद केंद्र ने केवल रांची को लेकर सीएमपी रिपोर्ट मांगी है, जिससे यह संकेत मिलते हैं कि रांची में मेट्रो रेल परियोजना की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं। 

क्या होता है CMP?

किसी भी शहर में मेट्रो रेल या रैपिड ट्रांजिट सिस्टम लागू करने से पहले कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान (CMP) तैयार करना आवश्यक होता है। इसमें निम्नलिखित बिंदुओं का विश्लेषण किया जाता है:

  • मौजूदा और भावी यातायात की स्थिति
  • सड़क नेटवर्क और ट्रैफिक दबाव
  • सार्वजनिक परिवहन की उपलब्धता
  • निजी वाहनों की संख्या और उससे होने वाला जाम
  • पर्यावरणीय प्रभाव
  • वैकल्पिक परिवहन साधनों की जरूरत

CMP रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार यह निर्णय लेती है कि किसी शहर में मेट्रो रेल व्यवहारिक और आवश्यक है या नहीं।


Read More News

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग ने लगाया यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग घरेलू सहायिका ने यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप...

होटवार जेल में यौन हिंसा के आरोपों पर भड़के बाबूलाल मरांडी, जेल आईजी के निलंबन और CBI जांच की मांग

रांची होटवार जेल में पूर्व विचाराधीन बंदी से कथित सामूहिक यौन हिंसा के मामले में बाबूलाल मरांडी ने...

सरायकेला में जंगली हाथियों का उत्पात, एक ही रात दो राशन दुकानें और घर क्षतिग्रस्त, कई एकड़ धान की फसल बर्बाद

सरायकेला-खरसावां के कुकड़ू और ईचागढ़ में जंगली हाथियों ने एक घर, दो राशन दुकानों और धान की फसलों को...

छठ पूजा के रंग में रंगीं अक्षरा सिंह, नहाय-खाय का प्रसाद बनाते वीडियो वायरल, लालू-राबड़ी समेत कई नेताओं को दिया न्योता

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने छठ पूजा पर नहाय-खाय का प्रसाद बनाते वीडियो शेयर किया। लालू यादव,...

झारखंड में छात्रवृत्ति भुगतान में देरी पर AISF ने राज्यपाल से की मुलाकात, कल्याण मंत्री से मांगा इस्तीफा

झारखंड में 2023 से छात्रवृत्ति भुगतान लंबित होने का आरोप लगाते हुए AISF ने राज्यपाल संतोष गंगवार से...

Read More